Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शाहिद कपूर ने 58 करोड़ वाले आलीशान घर की दिखाई पहली झलक, बालकनी से ऐसा दिखता है मुंबई शहर

Shahid Kapoor New House: मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने हाल ही में मुंबई में समंदर किनारे नया घर खरीदा था। इस घर की कीम 58 करोड़ रुपए हैं। शाहिद कपूर ने अपने उसी घर की प्यारी सी झलक दिखाई है।

shahid kapoor

Shahid Kapoor New House: एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी वेब सीरीज फर्जी ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। हाल ही में शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उनके नए घर की है। आपको बता दें कि मीरा और शाहिद ने हाल ही में मुंबई में समंदर किनारे नया घर खरीदा है। उनके नए घर की सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हैं। इस लग्जरी घर की कीमत भी काफी ज्यादा है। अब शाहिद कपूर ने अपने उसी घर की प्यारी सी झलक लोगों को दिखाई है।

शाहिद कपूर का नया घर
आपको बता दें कि शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में दोनों ने इस बार मुंबई के नए घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों अपने नए घर में खड़े नजर आ रहे हैं।

शाहिद ने दिखाई अपने घर की झलक
मीरा और शाहिद ने हाल ही में मुंबई में समंदर किनारे नया घर खरीदा था। इस घर की कीम 58 करोड़ रुपए हैं। शाहिद कपूर ने अपने उसी घर की प्यारी सी झलक दिखाई है। एक्टर ने अपने फैंस के लिए अपने नए घर की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मीरा राजपूत भी नजर आ रही हैं।

नए घर की बालकनी में खड़े नजर आए कपल
इस तस्वीर को उन्होंने मुंबई के नए घर में क्लिक किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने कैप्शन में लिखा है- कुछ चीजें आपके लिए लिखी गई हैं और आप जानते हैं कि आप उन्हें पाकर धन्य हो जाते हैं। इस तस्वीर में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अपने समंदर किनारे वाले घर की बालकनी में खड़े होकर सूर्यास्त देखते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं।

शाहिद और मीरा की तस्वीर हो रही है वायरल
फोटो में देखा जा सकता है कि शाहिद कपूर ने सफेद पैंट के साथ एक चेक शर्ट पहनी हुई है। वहीं पत्नी मीरा राजपूत टॉप और नीली जींस में नजर आ रही हैं। फोटो में पैर के आकार की एक बड़ा शो पैनल रखा हुआ है। शाहिद कपूर की ये तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है। लोग इस तस्वीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

करोड़ों का है शाहिद का घर
जानकारी के अनुसार शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने पिछले साल मुंबई के वर्ली इलाके में अपने आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए थे। न्यूज 18 की खबर के अनुसार मीरा और शाहिद के नए घर की कीमत 58 करोड़ रुपए है। ये आलीशान घर मुंबई के वर्ली इलाके के बिल्डिंग में मौजूद है जो सिक्सटी वेस्ट में है और यहां से बांद्रा-वर्ली सी लिंक का लुभावना सीन नजर आता है। उनके इस आलीशान घर में 6 पार्किंग स्लॉट है और एक 500 वर्ग फुट की विशाल बालकनी भी है।

शाहिद कपूर की आने वाली फिल्में
शाहिद कपूर को आखिरी बार अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'फर्जी' में देखा गया था। इस वेब सीरीज के साथ ही उन्होंने ओटीटी में डेब्यू किया था। राज और डीके के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में विजय सेतुपति और राशि खन्ना भी नजर आई थीं। अब शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्लडी डैडी' में दिखाई देंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+