शाहिद कपूर ने खोली पत्नी मीरा राजपूत की पोल, बताई अंदर की ऐसी बात, सुनकर पकड़ लेंगे माथा
Shahid Kapoor and Mira Rajput: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं। उनकी सुपरहिट फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। लोगों को ये फिल्म काफ पसंद आ रही है। आप इस फिल्म का मजा अमेजन प्राइम वीडियो ऐप पर ले सकते हैं।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी
आपको बता दें कि शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत बी टीउन के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब अच्छी लगती है। दोनों अक्सर एक दूसरे के बारे में खुलकर बात करते नजर आते हैं।

शाहिद कपूर ने खोला पत्नी का राज
एक तरफ जहां शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के बारे में कई तरह के राज खोलते नजर आते हैं, वहीं उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी पति को लेकर काफी कुछ बताती नजर आती हैं। आपको बता दें कि मीरा राजपूत के बारे में कई बातें आपको हैरान भी कर सकती हैं।
मीरा की कई आदतों से परेशान हैं शाहिद
एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया था कि उन्हें अपनी पत्नी मीरा राजपूत की कई आदतों से बहुत परेशानी होती है। उन्होंने कहा था कि मीरा राजपूत की सोने की आदत भी उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगती है। वह ये बात मीरा को बता भी चुके हैं लेकिन उनकी पत्नी में कोई बदलाव नहीं आया है।
'मीरा के सोने का समय नहीं है ठीक'
शाहिद कपूर ने कहा था कि उन्हें मीरा के सोने के समय से बहुत परेशानी है। शाहिद कपूर ने बताया था कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत को दिन में देर तक सोने की आदत है। वह सुबह नींद से नहीं उठ पाती हैं। यहां तक कि जब उन्हें सुबह 9 बजे नींद से उठाया जाता है तब भी वह बड़बड़ाने लगती हैं।
'मीरा को मुझसे आगे रहना पंसद है'
इसके अलावा शाहिद कपूर ने ये भी कहा था कि उनकी पत्नी मीरा कभी भी किसी काम के लिए उन्हें क्रेडिट नहीं देती हैं। शाहिद ने कहा था कि मीरा को हमेशा ये ही अच्छा लगता है कि वह हर काम में मुझसे आगे रहे। हालांकि कई मामलों में शाहिद ने पत्नी मीरा की जमकर तारीफ भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications