सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड थीं शाहीन जाफरी, प्यार में पागल थे भाईजान, कॉलेज के बाहर घंटों खड़े रहते थे

Salman Khan First Love: सलमान खान अपनी पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी के प्यार में इस तरह पागल थे कि उन्होंने शाहीन को अपने घरवालों तक से मिलवा दिया था।

salman khan

Salman Khan First Love: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। सलमान खान को बिश्नोई गैंग की तरफ से बार बार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने गोल्डी बराड़ के खइला लुक आउट नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि गोल्डी वही शख्स हैं जिसने बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को धमकी दी थी। धमकियां मिलने के बाद से सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा और अधिक बढ़ा दी गई है। लेकिन जब भी सलमान खान की बात होती है तो उनके रिलेशनशिप के बारे में हर कोई जानना चाहता है। जानकारी के अनुसार सलमान खान की जिंदगी में कई बार प्यार ने दस्तक दी थी लेकिन शादी तक उनकी बात कभी पहुंच ही नहीं पाई। आइए आज आपको बताते हैं सलमान खान के पहले प्यार के बारे में।

शाहीन जाफरी से सलमान खान का रिलेशन
सलमान खान का नाम अब तक कई हीरोइनों और मॉडल्स के साथ जुड़ चुका है। उन्हें प्यार तो कई बार हुआ लेकिन 57 की उम्र हो जाने के बाद भी उनकी शादी नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड लिजेंड्री एक्टर अशोक कुमार की नातिन शाहीन जाफरी थीं। बताया जाता है कि सलमान खान अपनी पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी के प्यार में इस तरह पागल थे कि उन्होंने शाहीन को अपने घरवालों तक से मिलवा दिया था।

19 की उम्र में सलमान खान का पहला प्यार
कहा जाता है कि सलमान खान घंटों शाहीन जाफरी के कॉलेज के बाहर खड़े होकर उनसे मिलने के लिए उनका इंतजार करते थे। आपको बता दें कि ये बात तब की है जब सलमान खान की उम्र मात्र 19 साल थी और वह मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे। उस समय सलमान खान ने फिल्मों में एंट्री भी नहीं की थी।

शाहीन को डिनर डेट पर ले जाते थे सलमान
जसीम खान ने सलमान खान की बायोग्राफी 'बींग सलमान' में उनके पहले प्यार का जमकर जिक्र किया है। जसीम खान की बायोग्राफी में कहा गया है कि सलमान खान अपनी पहली गर्लफ्रेंड शाहीन के घर पर दूध और ब्रेड तक पहुंचाया करते थे। सिर्फ इतना ही नहीं वह अक्सर शाहीन को डिनर डेट पर ले जाया करते थे और अपनी लाल रंग की स्पोर्ट्स कार में लॉन्ग ड्राइव पर भी ले जाते थे।

salman khan

संगीता बिजलानी के चलते हुआ ब्रेकअप
आपको बता दें कि सलमान खान के घर वाले भी शाहीन जाफरी को पसंद करने लगे थे और उन्हें ये रिश्ता भी मंजूर था लेकिन फिर अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। खबरों की मानें तो सलमान खान और शाहीन जाफरी के बीच संगीता बिजलानी को लेकर विवाद हो गया था। जानकारी के अनुसार 1980 में मिस इंडिया रह चुकीं संगीता बिजलानी का उनके बॉयफ्रेंड बिंजू अली के साथ ब्रेकअप हो गया था। उस समय संगीता बिल्कुल अकेली थीं और उस हेल्थ क्लब में जाती थीं जहां सलमान खान और शाहीन जाफरी भी जाते थे। इसके बाद ही सलमान और शाहीन का ब्रेकअप हो गया था और सलमान खान एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+