King Update: फिर बदली शाहरुख खान स्टारर 'किंग' की शूटिंग की तारीख, फैंस को रिलीज के लिए भी करना होगा इंतजार!
King Update: शाहरुख खान की नई फिल्म किंग है। फिल्म की भले ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन इस फिल्म ने दो साल पहले से ही खबरें बनानी शुरू कर दी थी। फिर गाहे बगाहे शाहरुख खान भी अपने किसी इवेंट में इस फिल्म के बारे में बात कर देते हैं। पिक्चर की तैयारी कैसी चल रही है और इसमें उनका रोल कैसा होगा।
किंग की शूटिंग की खबरें भी खूब आने लगी थीं। बताया गया कि फिल्म इस साल यानी 2025 की जनवरी में फ्लोर पर जाएगी। इसके बाद मार्च में जाने की खबर आई। अब फिर इसकी शूटिंग की नई डेट सामने आई है। जानिए अब कब शुरू होगी शाहरुख खान की चर्चित फिल्म किंग की शूटिंग।

बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से लिखा, शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद ने पठान में साथ काम किया है। दोनों अब किंग में साथ काम कर रहे हैं। शाहरुख और सिद्धार्थ दोनों ही किंग को यशराज यूनिवर्स के स्टैंडर्ड से भी ऊंचा ले जाने की प्लानिंग में हैं। यही वजह है कि सिद्धार्थ अभी भी इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। वो फ्लोर से पहले फिल्म को कागज में अच्छे से उकेरना चाहते हैं। इस फिल्म की शूटिंग भारत और यूरोप दो देशों में होगी। फिलहाल इसकी शुरुआत 2025 जून में होगी। फिल्म के विजुअल्स पर भी काफी ध्यान दिया जा रहा है। वो दर्शकों को बेहतर सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देना चाहते हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की शूटिंग को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
साल 2026 ईद पर होगी रिलीज
ख़ैर, फिल्म में शाहरुख खान, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा की कास्टिंग हो चुकी है। ये सुहाना की थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म होगी। इसके पहले उनकी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म के लिए एक्ट्रेस की तलाश जारी है, जो शाहरुख के अपोजिट दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 2026 ईद में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications