'स्त्री 2' के डायरेक्टर अब शाहरुख खान के साथ करेंगे काम, फिल्म का जॉनर और कहानी पता चल गई?

शाहरुख खान इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। एक इवेंट में उन्होंने कंफर्म किया कि वो किंग नाम की फिल्म कर रहे हैं। यह एक्शन जॉनर की फिल्म है। इसे सुजॉय घोष डायरेक्टर कर रहे हैं। इसमें उनके साथ सुहाना खान भी नज़र आएंगी। किंग के अलावा उनके पास यशराज फिल्म्स की पठान 2 भी है।

इसके अलावा शाहरुख कुछ डायरेक्टर्स से मिल रहे हैं। इसमें स्त्री 2 फेम डायरेक्टर अमर कौशिक और राज एंड डीके का नाम शामिल है। साथ ही वो कई स्क्रिप्ट्स पर भी विचार कर रहे हैं। लेकिन वो एक फीचर फिल्म लॉक करना चाह रहे हैं। इसमें वो उनकी पसंद नॉन फिक्शन है। इसको लेकर पिंकविला ने एक रिपोर्ट छापी है।

shah rukh khan

एडवेंचर होगा जॉनर
सोर्स के हवाले से छपी इस रिपोर्ट में बताया गया, शाहरुख अमर कौशिक और दिनेश विजन की एक फिल्म को लेकर बात चल रही है। यह एक बड़े बजट की एडवेंचर फिल्म होगी। दरअसल, पिछले कुछ महीनों में शाहरुख ने कई फिल्ममेकर से मुलाकात की है। उन सभी के आइडिया भी सुने, लेकिन उन्हें किसी की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। इसके बाद शाहरुख की बात स्त्री 2 की टीम यानी अमर कौशिक और दिनेश विजन के साथ चल रही है।

राज एंड डीके की भी है फिल्म
रिपोर्ट में आगे लिखा, फिलहाल अमर और दिनेश के पास शाहरुख के लिए एडवेंचर फिल्म का आइडिया है। इसके फिल्म के लिए दोनों साथ आ सकते हैं। हालांकि ये स्त्री यूनिवर्स का पार्ट नहीं होगा। लेकिन इस फिल्म के बाद एक और यूनिवर्स शुरू भी हो सकता है। अभी सिर्फ इनके बीच मीटिंग्स ही चल रही हैं। शाहरुख ने किसी प्रकार का निर्णय इसपर नहीं लिया है। ये फिल्म करनी है या नहीं। इसको लेकर तीनों के बीच आने वाले महीनों में कुछ मीटिंग्स और भी हो सकती हैं। मैडॉक के अलावा शाहरुख खान राज एंड डीके के साथ भी टच में हैं। वो दोनों के साथ कॉमिक एक्शन थ्रिलर जॉनर की फिल्म पर बात कर रहे हैं। शाहरुख इनके साथ भी फिल्म करना चाहेत हैं। लेकिन उनकी फिल्म पर अभी काम चल रहा है। इन सबके अलावा शाहरुख साउथ के फिल्ममेकर्स के साथ भी बात कर रहे हैं। फिलहाल अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+