इस्लाम धर्म अपनाने को लेकर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने कही थी ऐसी बात, बोलीं- मैं धर्म नहीं बदलूंगी चाहे..
Gauri Khan and Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी सक्सेसफुल हैं। उन्होंने बिल्कुल जीरो से शुरुआत की थी और आज वह दुनिया के अमीर एक्टरों में से एक हैं। शाहरुख खान ने खूब मेहनत कर करोड़ों की संपत्ति बनाई है। उनकी पत्नी गौरी खान भी एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं।
शाहरुख खान और गौरी खान का रिश्ता
लोग इंटरनेट पर अक्सर ये सर्च करते रहते हैं कि शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी और उनके बच्चे किस धर्म को मानते हैं। आपको बता दें कि इस सवाल का जवाब शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान खुद कैमरे पर दे चुकी हैं। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं तो उन्होंने इस बात का जवाब दिया था।

'मैं हिंदू हूं और मैं यही मानती हूं'
गौरी खान ने इसी शो में शादी के बाद धर्म न बदलने को लेकर भी कई बातें बताई थीं। गौरी खान ने कहा था- मैं अपने पति शाहरुख खान के इस्लाम धर्म का उतना ही सम्मान करती हूं जितना कि वो खुद करते हैं। मेरे पति शाहरुख खान मुस्लिम हैं, वह इस्लाम धर्म को मानते हैं। मैं हिंदू हूं और मैं यही मानती हूं।
'शाहरुख खान धर्म को लेकर रूढ़िवादी नहीं हैं'
गौरी खान ने कहा था- सच कहूं तो मेरे पति शाहरुख खान धर्म को लेकर रूढ़िवादी नहीं हैं। इसलिए हमारे घर में दीवाली हो, होली हो या ईद, सभी त्योहारों को हमारे बच्चे धूमधाम से मनाते हैं। हमारे यहां कोई स्पेशल पर धर्म नहीं मानता है। हम सभी लोग सभी त्योहारों को मिलजुल कर धूमधाम से मनाते हैं।
'आर्यन अपने पापा के काफी करीब है'
गौरी खान ने आगे कहा था- मेरा बेटा आर्यन अपने पापा के काफी करीब है, इसलिए वह पापा के साथ इस्लाम धर्म को ही मानता है। वह अक्सर कहता है कि वह मुसलमान है। गैरी खान ने कहा- मैं अपने पति शाहरुख खान के इस्लाम धर्म का सम्मान करती हूं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं अपना धर्म ही बदल लूं और हिंदू से मुस्लिम बन जाऊं।
'धर्म के चलते हमारी शादी में रुकावट आ रही थी'
गौरी खान ने कहा था- हर इंसान अपने अपने धर्म को फॉलो करता है। इसमें कोई गलत बात नहीं है। सब अपनी पसंद का धर्म मान सकते हैं। गौरी खान ने आगे कहा- शाहरुख खान से शादी के वक्त मेरे पैरेंट्स को उनके मुस्लिम होने से आपत्ति थे। धर्म के चलते ही शादी में रुकावट आ रही थी। हालांकि बाद में शाहरुख खान ने मेरे पापा-मम्मी को शादी के लिए मना लिया था।
'बच्चों को धर्म के मामले में पूरी छूट है'
गौरी खान ने ये भी बताया था कि शाहरुख खान अपने काम में बहुत बिजी रहते हैं, इसलिए घर में हर त्योहार की तैयारी करना उनकी ही जिम्मेदारी है। गौरी ने शो में कहा था- मैं हिंदू हूं। इसलिए बच्चों पर इसका असर ज्यादा पड़ा है। लेकिन हमने उन पर कभी कोई पाबंदी नहीं लगाई है। वो उनकी मर्जी है कि वो किस धर्म को मानते हैं। हालांकि अधिकतर बच्चों पर मां का ही असर ज्यादा पड़ता है। ऐसे में मेरे बच्चे भी मेरी तरह ही पूजा पाठ ज्यादा करते हैं।
शाहरुख खान ने कहा- हम इंडियन हैं
वहीं बच्चों के धर्म मानने को लेकर बात करते हुए एक बार शाहरुख खान ने कहा था- मैंने अपने बच्चों को ये सीख दी है कि आप किसी भी धर्म से पहले एक इंसान हो और भारतीय हो। मेरे बच्चों ने एक बार स्कूल फॉर्म में भरने के लिए मुझसे पूछा था कि, पापा कौन सा धर्म फॉर्म में भरे, तो मैंने उनसे ये ही कहा था कि हम इंडियन हैं। धर्म कुछ नहीं होना चाहिए। भारतीय भरो।












Click it and Unblock the Notifications