Mannat: शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया था 'मन्नत', जानें क्या खास है किंग खान के इस घर में
Shah Rukh Khan and Gauri Khan Mannat: शाहरुख खान ने बताया- मेरी पत्नी गौरी खान ने इंटीरियर डिजाइनर के रूप में हमारे घर 'मन्नत' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Shah Rukh Khan and Gauri Khan Mannat: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान इस इंडस्ट्री के पावरफुल कपल्स में से एक हैं। शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी लेकिन आज उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल कर लिया है जहां तक पहुंच पाना सबके बस की बात नहीं होती है। हाल ही में गौरी खान ने My Life In Design के नाम से कॉफी टेबल बुक लॉन्च की है। इस बुक लॉन्चिंड इवेंट में पत्नी गौरी को सपोर्ट करने के लिए शाहरुख खान भी पहुंच थे। इवेंट में शाहरुख खान ने न सिर्फ अपनी पत्नी गौरी की जमकर तारीफ की बल्कि बताया कि उनके दिल के टुकड़े मन्नत को गौरी ने खुद डिजाइन किया है।
गौरी खान हैं फेमस इंटीरियर डिजाइनर
शाहरुख खान ने कहा कि जब उनके पास घर को डिजाइन करने के लिए डिजाइनर अफोर्ड करने के पैसे नहीं थे, तो गौरी ने 'मन्नत' डिजाइन किया था। गौरी खान न सिर्फ शाहरुख की पत्नी हैं बल्कि एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। उनकी इंटीरियर डिजाइनिंग की अपनी कंपनी है। गौरी खान की इस कंपनी ने अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स और बिजनेसमैन से लेकर बड़े-बड़े वीआईपी लोगों के घर डिजाइन किए हैं।
गौरी खान ने डिजाइन किया था 'मन्नत'
लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान ने बताया- मेरी पत्नी गौरी खान ने इंटीरियर डिजाइनर के रूप में हमारे घर 'मन्नत' से अपने करियर की शुरुआत की थी। शाहरुख खान ने कहा- जब हमने घर खरीदा तो हमें ये बहुत पसंद आया था। दिल्ली से मुंबई आने के बाद मुझे पता चला था कि यहां के अपार्टमेंट्स तो बंगले से भी महंगे होते हैं। शाहरुख खान ने आगे कहा- मन्नत में शिफ्ट होने से पहले हम ताज लेंड्स एंड पर एक घर में रहते थे। वह मेरे डायरेक्टर का घर था। हम उनके घर में किराए पर रहते थे।

शाहरुख खान का घर मन्नत
27,000 वर्ग फुट की जगह में बनी इस शानदार हवेली में छह मंजिल हैं। इन मंजिलों में पांच बेडरूम, अत्याधुनिक जिम, शानदार स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी, शाहरुख खान का ऑफिस, शानदार छत और एक पर्सनल मूवी थियेटर भी है। घर का हर हिस्सा अच्छी तरह से डिजाइन किया गया है और इसे गौरी खान ने खुद डिजाइन किया है। आपको बता दें कि शाहरुख खान के बंगले मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपये के आसपास है।
घर में मौजूद शानदार आर्ट पीस
घर का मेन एंट्री गेट पुराने स्टाइल में बनाया गया है। मन्नत में बड़े सफेद खंभे, क्लासिक फ्रेंच खिड़कियां और सुंदर डिजाइनर लाइट्स मौजूद हैं। मन्नत के बाहर का पूरा हिस्सा सफेद रंग में पेंट किया हुआ है, लेकिन घर के इंटीरियर का थीम में बेज, क्रीम और ब्राउन जैसे न्यूट्रल रंगों का इस्तेमाल किया गया है। वुडेन फ्लोंरिग और लेदर के फर्नीचर घर की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। मन्नत में गौरी खान का एक खास आर्ट रूम है जिसमें लेदर की कुर्सियां रखी गई हैं। मन्नत के लिविंग रूम में शानदार पेंटिंग्स और आर्ट पीस रखे गए हैं। साथ ही आलीशान कालीन और डिजाइनर फर्नीचर का भी इस्तेमाल किया गया है। घर में लकड़ी की सीढ़ी बेडरूम तक जाती है।

मन्नत की कीमत 200 करोड़ रुपए
जानकारी के अनुसार शाहरुख खान ने सी फेसिंग इस मन्नत को साल 2001 में खरीदा था। तब 'मन्नत' के मालिक एक गुजराती बिजनसमैन थे, जिनका नाम नरीमन दुबाश था। जिस समय शाहरुख खान ने ये बंगला खरीदा था तब इसे लोग 'विला विएना' के नाम से ही जानते थे। शाहरुख खान ने इस प्रॉपर्टी को खरीदने के बाद इसे नया नाम दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बंगले को उस समय किंग खान ने 13.32 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसकी कीमत अब 200 करोड़ रुपये के आसपास हो गई है।









Click it and Unblock the Notifications