Pathaan: 'पठान' की रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग, फिल्म देखने के बाद ऐसा था खान परिवार का रिएक्शन

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन, रिलीज होने से पहले एक्टर ने फैमिली को अपनी फिल्म दिखाई।

Shah Rukh Khan Watches Pathaan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान के रिलीज होने के लिए कुछ ही दिन रह गए हैं। एक्टर इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हैं। वहीं फैंस भी किंग खान को 4 साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने अपने परिवार के लिए पठान की खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया।

फिल्म पठान देखने पहुंचा खान परिवार

फिल्म पठान देखने पहुंचा खान परिवार

फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यहां तक कि मेकर्स ने फिल्म रिलीज होने से पहले पूरी तैयारी कर ली है। इस बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो पत्नी गौरी खान और बच्चों सुहाना खान व आर्यन खान के साथ फिल्म पठान की स्क्रीनिंग के बाहर आते हुए नजर आए।

परिवार के लिए रखी 'पठान' की स्पेशल स्क्रीनिंग

जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान और उनके परिवार वालों के लिए यश राज स्टूडियो में एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इस दौरान शाहरुख, गौरी, सुहाना और आर्यन के अलावा उनकी बहन शहनाज खान और गौरी की मां सविता छिब्बर भी नजर आईं। सभी के चेहरे पर स्माइल थी और ऐसा लग रहा है कि फिल्म देखकर पूरा परिवार काफी खुश था। इस दौरान सुहाना खान ग्रे हुडी ट्रैक सूट पहने हुए दिखाई दीं, तो आर्यन खान व्हाइट स्वैटशर्ट पहने नजर आए।

विदेश में भी फिल्म पठान का दिखा क्रेज

विदेश में भी फिल्म पठान का दिखा क्रेज

शाहरुख खान फिल्म पठान से 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। हाल ही में फिल्म पठान का ट्रेलर दुबई की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में दिखाया गया। इस दौरान शाहरुख ने सिग्नेचर पोज कर फैंस को खुश किया। इसके साथ ही किंग खान ने झूमे जो पठान में जबरदस्त डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

फिल्म पठान को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही अब तक करोड़ों की कमाई कर ली। वहीं फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आएंगे। बता दें कि 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिलहाल फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म

अब शाहरुख खान 4 साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। तो इस साल 2023 में किंग खान फैंस के लिए एक के बाद एक जबरदस्त सरप्राइज लाने वाले हैं। जी हां फिल्म पठान के बाद 'डंकी' और 'जवान' में भी शाहरुख नजर आने वाले हैं। उम्मीद है कि फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

Recommended Video

    Burj Khalifa पर दिखा Shah Rukh Khan की फिल्म Pathaan का Trailer, Video Viral | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+