Jawan के रिलीज से पहले शाहरुख खान ने किए माता वैष्णो देवी के दर्शन, आधी रात को टेका मत्था

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। इससे पहले एक्टर माता वैष्णो देवी के मंदिर दर्शन करने पहुंचे। मंदिर से उनकी फोटोज और वीडियो सामने आई हैं।

Shah Rukh Khan Visits Vaishno Devi: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर लगातार चर्चा में है। पठान के बाद उनकी फिल्म जवान का फैंस बेसब्री से इंतजार से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त 2023 को रिलीज कर दिया जाएगा। लेकिन इससे पहले किंग खान माता वैष्णो देवी के मंदिर उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे। जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

शाहरुख खान पहुंचे वैष्णो देवी
शाहरुख खान के फैन पेज पर उनका वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें एक्टर पूरी टाइट सिक्योरिटी के साथ घिरे हुए नजर आए। इस दौरान शाहरुख खान ने नीले रंग की जैकेट पहनी हुई थी और इसके साथ एक्टर ने मास्क से अपना चेहरा छिपाए मंदिर की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख के साथ उनके बॉडीगार्ड भी नज़र आए।

Shah Rukh Khan

वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि, शाहरुख खान इससे पहले फिल्म पठान की रिलीज के वक्त भी कटरा में मौजूद वैष्णो देवी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। खास बात ये है कि उस वक्त भी किंग खान अपनी टाइट सिक्योरिटी के साथ छिपकर मंदिर पहुंचे। वह नहीं चाहते थे कि कोई माता-रानी के दर्शन के वक्त उन्हें पर नजर रखी जाए। उस वक्त भी एक्टर तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल हुई थीं।

जल्द रिलीज होगा जवान का ट्रेलर
बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वह अलग-अलग अवतार में नजर आएंगे। कुल मिलाकर किंग खान फैंस के लिए ढेर सारे सरप्राइज लेकर आने वाले हैं। अब 31 अगस्त को जवान का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। देखना होगा कि फिल्म जवान को फैंस कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+