साल में तीसरी बार शाहरुख खान पहुंचे माता वैष्णो देवी, फिल्म डंकी के रिलीज से पहले एक्टर ने किए दर्शन
Shah Rukh Khan Vaishno Devi: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इस साल दो सुपरहिट फिल्में पठान और जवान दी हैं। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। अब जल्द ही वह अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी में नजर आने वाले हैं। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले एक्टर माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे।
इस साल फिल्म पठान और जवान के रिलीज होने से पहले शाहरुख खान ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए थे और एक्टर की दोनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुईँ। अब एक बार फिर इस साल में तीसरी बार किंग खान माता के दरबार में हाजरी लगाने पहुंचे। मंगलवार को शाहरुख खान को कटरा भवन के मार्ग में यात्रा करते देखा गया। इस दौरान उनके साथ मैनेजर पूजा डडलानी और सुरक्षाकर्मी भी नजर आए। शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

साल 2023 में पठान और जवान जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद शाहरुख खान अब अपनी अगली फिल्म डंकी की तैयारी में हैं। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में 21 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस को उम्मीद है कि शाहरुख खान ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करेगी।












Click it and Unblock the Notifications