लालबागचा राजा के दर्शन करने बेटे अबराम संग पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक लगाकर लिया बप्पा का आशीर्वाद

फिल्म जवान की सफलता के बाद बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माथा टेककर बापा का आशीर्वाद लिया।

Shah Rukh Khan Visit Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गणेश चतर्थी के मौके पर एक्टर अपने छोटे बेटे अबराम के साथ मुंबई के फेमस गणपति पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे।

गणेश चतु्र्थी के मौके पर पूरा देश बप्पा की भक्ति में लीन नजर आया। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी धूम-धाम के साथ बप्पा का अपने घर स्वागत किया। अब हाल ही में शाहरुख खान बप्पा का आशीर्वाद लेने अपने छोटे बेटे अबराम के साथ गणपति पंडाल लालबागचा राजा पहुंचे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Shah Rukh Khan

वीडियो में शाहरुख खान व्हाइट कलर का कुर्ता पहने नजर आए। वहीं एक्टर के छोटे बेटे अबराम ने रेड कलर का कुर्ता पहना हुआ था। इस दौरान एक्टर ने अपने बेटे का हाथ पकड़कर बप्पा का आशीर्वाद लिया और उनके आगे माथा टेका। फैंस उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि, मुंबई में गणेश जी के इस मंदिर की काफी मानयता है। जब भी किसी सेलिब्रिटी की फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो वह सबसे पहले लालबाग के राजा में बप्पा का आशीर्वाद लेने जाते हैं। शाहरुख खान से पहले कार्तिक आर्यन, वरुण धवन और विक्की कौशल जैसे सितारे दर्शक कर चुके हैं। जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में एक्टर की फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जो कि बॉक्स ऑफिस जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने महज 13 दिनों में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब फिल्म जवान को मिली सक्सेस के बाद शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म डंकी की शूटिंग शुरू करेंगे। जो कि, साल 2023 के अंत में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+