शाहरुख खान ने सुनाया 5 हजार रुपये खोने का किस्सा, पुराने वीडियो में सामने आई ये सच्चाई

Shah Rukh Khan Throwback Video: शहारुख खान का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह लोगों को बता रहे हैं कि उनकी मां के दिए हुए 5 हजार रुपए कैसे उनसे गुम हो गए थे और बाद में क्या हुआ।

shah rukh khan

Shah Rukh Khan Throwback Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। गत 25 जनवरी को ये फिल्म रिलीज हुई थी और इसने पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली। आपको बता दें कि पिछले 2 दिनों में ही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 200 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आ रही है। करीब 250 करोड़ रुपए के बजट में बनी ये फिल्म आने वाले कुछ दिनों में ही कई और नए रिकॉर्ड कायम कर सकती है। इस फिल्म को देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में साफ पता चलता है कि शाहरुख खान के फैंस पूरे दुनिया में मौजूद हैं। एक तरफ जहां शाहरुख खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है वहीं उनका एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मां के दिए 5000 रुपये खो जाने की बात करते दिखाई दे रहे हैं।

 शाहरुख खान का पुराना वीडियो वायरल

शाहरुख खान का पुराना वीडियो वायरल

शाहरुख खान का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं- ख्वाजा गरीब नवाज पर हम चादर को लेकर जा रहे थे। मम्मी ने पैसे मुझे दिए पांच हजार रुपये संभालकर रखने को। वो मुझसे गुम हो गए। मैं ढूंढने को आया तो एक फकीर बैठे हुए थे वहां पर, उन्होंने मुझसे कहा कि कुछ गुम हो गया है क्या? तो मैंने कहा- जी। उन्होंने कहा- पांच हजार रुपये गुम हो गए क्या?

शाहरुख खान ने खो दिए थे 5000 रुपए

शाहरुख खान ने इस किस्से को बताते हुए आगे कहा- मुझे लगा कि इनको कैसे मालूम। उन्होंने कहा- जो यहां आया है, दर से खाली हाथ नहीं जाएगा, 5 हजार रुपये गवाए हैं, 500 करोड़ कमाएगा। शाहरुख खान का ये थ्रोबैक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स किंग खान के इस वीडियो पर माशाअल्लाह और जय श्री राम लिखकर प्यार बरसा रहे हैं। इस वीडियो पर खूब कमेंट्स किए जा रहे हैं।

सिनेमाघरों में नजर आए हाउसफुल बोर्ड्स

सिनेमाघरों में नजर आए हाउसफुल बोर्ड्स

शाहरुख खान ने अपनी रोमांटिक छवि वाले किरदार से हटकर फिल्म पठान में भरपूर एक्शन सीन्स दिए हैं। ऐसे में सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड नजर आ रहे हैं। कई थिएटरों में तो ऑनलाइन टिकट्स उपलब्ध ही नहीं हो पा रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' को 100 से अधिक देशों में रिलीज किया गया है। ये फिल्म दुनियाभर में रिकॉर्ड 8,000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है।

लद्दाख में चल रहा 'पठान' का जादू

लद्दाख में चल रहा 'पठान' का जादू

सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें दर्शक थिएटरों में 'पठान' को देख सीटियां बजाते और नाचते नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म 'पठान' को लद्दाख के लेह में एक ट्रैवलिंग सिनेमाघर, पिक्चरटाइम डिजीप्लेक्स में भी दिखाया जा रहा है। इस सिनेमाघर को दुनिया का सबसे ऊंचा मोबाइल थिएटर कहा जाता है। करीब 11,562 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस सिनेमाघर में हर दिन 'पठान' के चार शो दिखाए जा रहे हैं। इस सिनेमाघर की शुरुआत साल 2021 में ही हुई थी।

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

जानकारी के अनुसार फिल्म 'पठान' के बाद अब शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ फिल्मों की फेमस हीरोइन नयनतारा नजर आएंगी। इसके बाद शाहरुख खान बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में लीड हीरोइन तापसी पन्नू होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+