शाहरुख खान ने काम से 4 साल का लंबा ब्रेक लेने का बताया कारण, कहा- बेटी सुहाना की वजह से हुआ था ये हाल

Shah Rukh khan: शाहरुख खान पिछले 4 साल से बतौर हीरो किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आए। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इसके पीछे की वजह उनकी बेटी सुहाना थी जिसे वह बहुत प्यार करते हैं।

shah rukh khan

Shah Rukh khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान लंबे समय बाद अब साल 2023 में कई फिल्मों में एकसाथ दिखाई देने वाले हैं। दरअसल शाहरुख खान पिछले 4 साल से किसी भी फिल्म में बतौर हीरो के रूप में नजर नहीं आए। हालांकि उन्होंने आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्रीः द नाम्बी इफेक्ट' के हिंदी वर्जन में कैमियो रोल जरूर किया था लेकिन वह बतौर हीरो स्क्रीन पर दिखाई नहीं दिए थे। शाहरुख खान के फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि करीब 4 साल के लंबे गैप के बाद शाहरुख खान बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं। वहीं उनकी बेटी सुहाना खान भी साल 2023 में बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि क्यों उन्होंने 4 साल तक फिल्मों में कोई काम नहीं किया।

Recommended Video

    शाहरुख खान ने काम से 4 साल का लंबा ब्रेक लेने का बताया कारण, कहा-बेटी सुहाना की वजह से हुआ था ये हाल
    बेटी सुहाना के लिए शाहरुख खान ने लिया था ब्रेक

    बेटी सुहाना के लिए शाहरुख खान ने लिया था ब्रेक

    डेडलाइन से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में शाहरुख खान ने कहा- जब बेटी सुहाना अमेरिकी चली गई थीं तो वक्त में मैंने कोई काम नहीं किया। दरअसल मुझे ये लगता था कि सुहाना अकेला फील करेंगी और उनके पास जाना पड़ सकता है। मुझे सुहाना को पूरा वक्त देना था। शाहरुख खान ने ये बातें सउदी अरब, जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान कही।

    शाहरुख खान ने कहा- मुझे लगा था वो कॉल करेगी

    शाहरुख खान ने कहा- मुझे लगा था वो कॉल करेगी

    शाहरुख खान ने इंटरव्यू में आगे कहा- हालांकि सुहाना ने मुझे अमेरिका से कभी कॉल नहीं किया। मैंने कोई फिल्म भी साइन नहीं की और सोचता रहा कि शायद वो कॉल करेगी, शायद करेगी। फिर आखिरकार एक दिन मैंने फोन किया और उससे कहा- सुनो, क्या अब मैं अपना काम शुरू करूं? फिर उसने मुझसे पूछा- आप काम क्यों नहीं कर रहे? मैंने कहा- मुझे लगा था कि तुम न्यू यॉर्क में अकेलापन फील करोगी तो शायद मुझे फोन करके वहां बुलाओगी। मैं अगर शूटिंग में बिजी रहता तो तुम्हारे पास कैसे पहुंच पाता?

    सुहाना करने जा रही हैं बॉलीवुड डेब्यू

    सुहाना करने जा रही हैं बॉलीवुड डेब्यू

    आपको बता दें कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना फिल्म स्टडी कोर्स के लिए लंदन से अमेरिका गई थीं। अमेरिका में अपना कोर्स पूरा करने के बाद सुहाना ने भारत लौटकर बॉलीवुड फिल्म 'द आर्चीज' के लिए शूटिंग की। इस फिल्म से सुहाना अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफिल्किस पर रिलीज होगी।

    दीवाली पार्टियो में छाई रहीं सुहाना

    दीवाली पार्टियो में छाई रहीं सुहाना

    इस साल दीवाली पार्टियों में भी सुहाना काफी ग्लैमरस अंदाज में छाई रहीं। यहां तक कि पापा शाहरुख खान ने उन्हें साड़ी में देखकर सोशल मीडिया पर ही पूछा था कि क्या उन्होंने ये खुद पहनी है? सुहाना ने बताया था कि इसे पहनने में मां गौरी खान ने उनकी मदद की है। दोनों ने सोशल मीडिया पर ही एक दूसरे से बात की थी।

    इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान

    इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख खान

    शाहरुख खास साल 2023 की शुरुआत में ही फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। उनके जन्मदिन के दिन इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया था। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। इस फिल्म के डायेरक्टर सिद्धार्थ आनंद है। वहीं शाहरुख खान साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा के साथ फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार हैं। इसके अलावा शाहरुख खान बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ राकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+