'मैं बाथरूम में रोता था, कर लेता था बंद' शाहरुख खान ने बयां किया दर्द, नहीं बताते थे दिल की बात
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की पॉपुलैरिटी ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी है। उनकी एक्टिंग के अलावा बोलने का स्टाइल की लाखों लड़कियां फैन हैं। लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था। सुपरस्टार ने हाल ही में बताया एक वक्त ऐसा भी था जब असफलता के कारण वह परेशान थे।
शाहरुख खान ने दुबई एक्जीबिशन सेंटर, एक्सपो सिटी के ग्लोबल फ्रेट समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान किंग खान ने अपने स्टारडम और करियर में अपने फेलियर पर बात की। एक्टर ने बताया कि जब उनकी फिल्में नहीं चल रही थीं तो उन्होंने इससे कैसे डील किया। साथ ही किंग खान ने बताया कि उस वक्त वह बाथरूम में जाकर रोते थे।

शाहरुख खान ने कहा, 'जब आप असफल होते हैं, तो आपको यह नहीं मानना चाहिए कि आपका प्रोडक्ट या काम ही गलत है। हो सकता है कि आपने उस ईकोसिस्टम को गलत समझा हो जिसमें आप काम कर रहे थे। आपको यह समझना होगा कि लोग कैसे प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यदि मैं जिन लोगों के लिए काम कर रहा हूं वह उसे पसंद ही नहीं कर रहे तो तो मेरा काम चाहे कितना भी अच्छा हो उसका कोई फायदा नहीं।'
शाहरुख खान ने अपने काम को लेकर हुई आलोचना पर बात की। उन्होंने कहा, मुझे इस तरह महसूस करने से नफरत है, लेकिन मैं अपने बाथरूम में बहुत रोता था। मैं इसे किसी को नहीं दिखाता था। आपको विश्वास होना चाहिए कि दुनिया आपके खिलाफ नहीं है। अगर आपकी फिल्म ने वैसा प्रदर्शन नहीं किया जैसा आपने सोचा था तो यह आपकी वजह से या किसी साजिश के कारण नहीं है। आपको यह मानना होगा कि इसे बेकार बनाया गया है, या फिर आपको आगे बढ़ना होगा। आप चुप रहो, उठो और आगे बढ़ो।'
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, साल 2023 में उन्होंने फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर शानदार कमबैक किया। एक्टर ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी जिन्होंने करोड़ों का बिजनेस किया। अब जल्द ही शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म किंग में नजर आएंगे। जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी लीड रोल निभाएंगी। ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan Threat Case: कौन है शाहरुख को जान से मारने की धमकी देने वाला? छत्तीसगढ़ से पुलिस ने ऐसे दबोचा












Click it and Unblock the Notifications