शाहरुख खान ने सुहाना खान की पढ़ाई पर खर्च किए कितने रुपये? जानें बोर्डिंग स्कूल से लेकर ड्रामा क्लास तक की फीस
Shah Rukh Khan and Suhana Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शाहरुख खान की टीम केकेआर ने हाल ही में आईपीएल 2024 में जीत हासिल की है। उसके बाद से शाहरुख खान और उनकी टीम के बारे में चारों तरफ चर्चा हो रही है।
साल 2023 में सुहाना खान ने बॉलीवुड में किया था डेब्यू
शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टार किड्स में से एक हैं। सुहाना खान ने साल 2023 में जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। खबर है कि सुहाना जल्द ही पापा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में दिखाई देंगी।

सुहाना खान ब्यूटी ब्रांड्स का चेहरा भी हैं
बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने से पहले ही सुहाना खान काफी फेमस हो गई थीं और उन्होंने अपने फैशन और पर्सनैलिटी से फैंस का दिल जीता है। आपको बता दें कि सुहाना खान एक एक्ट्रेस होने के साथ साथ दो मशहूर ब्यूटी ब्रांड्स का चेहरा भी हैं। बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने से पहले, सुहाना को 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' शॉर्ट फिल्म में भी देखा गया था।
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ी हैं सुहाना खान
आपको बता दें कि शाहरुख खान ने अपनी बेटी की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने अपनी लाडली बेटी सुहाना की पूरी पढ़ाई पर काफी पैसे खर्च किए हैं। जानकारी के अनुसार हर सेलिब्रिटी किड्स की तरह, सुहाना खान ने भी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है।
सुहाना खान की पढ़ाई पर खर्च हुए इतने पैसे
1. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की सालाना फीस 70,000 है। वहीं इस इस्कूल में IGCSE छात्रों के लिए एक अलग तरह की फीस है, जो सालाना 5,90,000 है।
2. आपको बता दें कि सुहाना खान मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चली गई थीं। सुहाना ने लंदन के आर्डिंगली कॉलेज में ग्रैजुएशन की पढ़ाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉलेज की बोर्डिंग फीस 14,000 पाउंड प्रति टर्म है, जो लगभग 14,51,177 रुपये है।
3. साल 2019 में सुहाना खान ने न्यूयॉर्क के टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स में ड्रामा की पढ़ाई शुरू की थी। इस कॉलेज में तीन साल का ग्रेजुएशन कोर्स है। पहले साल के लिए फीस 17 लाख रुपए के आसपास है।
4. Tisch School of Arts की दूसरे साल की फीस 15 लाख रुपए है जबकि तीसरे साल की फीस 12 लाख 50 हजार रुपए तक है। सुहाना ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक्टिंग की पढ़ाई की है। कुल मिलाकर सुहाना की पढ़ाई पर लगभग 65 लाख से अधिक रुपए खर्च हुए हैं।
सुहाना खान की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान 24 साल की उम्र में ही करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। कुछ दिन पहले ही सुहाना ने मुंबई के अलीबाग में एक आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी थी। सुहाना की कुल नेटवर्थ इस समय करीब 13 करोड़ रुपए है। सुहाना फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से भी करोड़ों की कमाई करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications