शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का टशन देख भड़के लोग, बोले- अरे पहले कुछ बनो फिर उसके बाद.....

Aryan Khan Video: आर्यन खान पैपराजी और मीडिया को इग्नोर करते नजर आते हैं। शाहरुख खान सब लोगों के साथ बड़े ही प्यार से पेश आते हैं लेकिन उनके बड़े बेटे आर्यन खान बहुत ही कम बातचीत करते हैं।

aryan khan

Aryan Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला रही है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक फिलहाल फिल्म 'पठान' की चर्चा करने में लगे हुए हैं। फिल्म 'पठान' के जरिए ही शहारुख खान ने करीब 4 साल बाद बतौर हीरो बड़े पर्दे पर वापसी की है। ये फिल्म पूरी दुनिया में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है और फिल्म की पूरी टीम इसे लेकर काफी खुश नजर आ रही है। ऐसे में फिल्म की सफलता का जुनून शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दरअसल आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी उनके पीछे फोटो लेने के लिए भाग रहे हैं लेकिन वह सबको इग्नोर कर रहे हैं।

'पठान' कर रही है ताबड़तोड़ कमाई

'पठान' कर रही है ताबड़तोड़ कमाई

आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ​नजर आ रहे हैं। ये फिल्म गत 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसके बाद इसका जलवा जारी है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका काफी विरोध हुआ था। लोगों ने इसके गाने 'बेशर्म रंग' को लेकर कई तरह से विरोध जताया था। लेकिन जब फिल्म सामने आई तो दर्शकों का इसे भरपूर प्यार मिल रहा है और सभी जगह फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स भी मिल रहा है।

पैपराजी को इग्नोर करते हैं आर्यन खान

एक तरफ जहां शाहरुख खान बड़े ही प्यार से पैपराजी, मीडिया और अपने फैंस का अभिवादन करते हैं, वहीं उनके बेटे आर्यन खान ज्यादातर समय पैपराजी और मीडिया को इग्नोर करते नजर आते हैं। शाहरुख खान सब लोगों के साथ बड़े ही प्यार से पेश आते हैं लेकिन उनके बड़े बेटे आर्यन खान बहुत ही कम बातचीत करते हैं।

आर्यन खान नहीं हैं मीडिया फ्रेंडली

आर्यन खान नहीं हैं मीडिया फ्रेंडली

आर्यन खान बिल्कुल भी मीडिया फ्रेंडली नहीं हैं और अक्सर फोटोग्राफर्स से बचते हुए नजर आते हैं। एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब आर्यन खान के पीछे पैपराजी फोटो लेने के लिए दौड़ने लगी लेकिन आर्यन ने उन्हें एकदम से इग्नोर कर दिया। आर्यन खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आर्यन खान कार में टशन में बैठते हैं

आर्यन खान कार में टशन में बैठते हैं

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन खान पैपराजी को इग्नोर कर चल रहे हैं जबिक उसमें एक पैपराजी कहते हैं- आर्यन सर आप इग्नोर करते हैं। इस पर भी आर्यन नहीं रूके और गाड़ी में जाकर बैठ गए। आर्यन खान गाड़ी में भी टशन में बैठे नजर आए थे।

लोगों ने आर्यन खान पर किए कमेंट्स

लोगों ने आर्यन खान पर किए कमेंट्स

आर्यन का यह व्यवहार देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- पहले कुछ बन जाओ फिर अपना एटीट्यूड दिखाना। वहीं एक और शख्स ने लिखा है- इनकी फोटो लेने की कोई जरूरत नहीं...ये कुछ अलग ही इंसान हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ड्रग केस में आर्यन खान का नाम सामने आया था। हालांकि उन्हें बाद में इससे रिहा कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+