शाहरुख खान की स्मोकिंग की लत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, प्रदीप रावत ने खोली किंग खान की पोल
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के सिगरेट पीने की लत के बारे में हर कोई जानता है लेकिन बॉलीवुड के दमदार एक्टर प्रदीप रावत ने किंग खान के स्मोकिंग की लत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। आपको बता दें कि प्रदीप रावत बॉलीवुड के फेमस एक्टर हैं। उनकी एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ करते हैं।
फिल्म 'कोयला' में नजर आए थे प्रदीप रावत
एक्टर प्रदीव रावत ने 90 के दशक तक कई सुपरहिट फिल्मों में नेगेटिव रोल निभाया है। आमिर खान की फिल्म 'गजनी' में भी वह नेगेटिव रोल में नजर आए थे और उनके किरदार की जमकर चर्चा हुई थी। इसके अलावा वह शाहरुख खान की फिल्म 'कोयला' में भी नजर आए थे।

शाहरुख खान को लेकर प्रदीप रावत का खुलासा
अब प्रदीप रावत ने फिल्म 'कोयला' के लीड एक्टर शाहरुख खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि शूटिंग के दौरान शाहरुख खान बहुत ज्यादा स्मोकिंग करते थे। शाहरुख खान को ऐसा करते देख वह दंग रह गए थे।
प्रदीप रावत ने कहा- शाहरुख खान खूब सिगरेट पीते थे
प्रदीप रावत ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया- शाहरुख खान से मेरी ज्यादा नजदीकियां नहीं थी, लेकिन वह एक शानदार इंसान हैं। वह सिगरेट बहुत पीते थे। इतना सिगरेट पीने वाला आदमी मैंने आज तक नहीं देखा था। वह एक सिगरेट को आधा पीते थे और फिर उसे फेंककर तुरंत दूसरी जला लेते थे। उसे भी आधा पीकर फेंक देते थे।
'शाहरुख खान सच में चेन स्मोकर थे'
प्रदीव रावत ने इंटरव्यू में बताया- शाहरुख खान वास्तव में चेन स्मोकर थे, लेकिन काम को लेकर उनका कमाल का डेडिकेशन था। वह शूटिंग के बीच बीच में ही सिगरेट पीते रहते थे। बिना सिगरेट के उनसे काम नहीं होता था। वह एक टाइम पर कई सिगरेट पी सकते थे।
'राकेश रोशन के घर पर महफिल सजती थी'
इसके अलावा प्रदीप रावत ने ये भी बताया कि शूटिंग के दौरान राकेश रोशन के घर पर हर शाम महफिल सजती थी और वह फिल्म की पूरी टीम के साथ पार्टी करते थे। राकेश रोशन टीम के साथ खाना-पीना करते थे। उस वक्त राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे और वह जॉनी लीवर को स्क्रिप्ट लाकर दिया करते थे।












Click it and Unblock the Notifications