बेड पर जूते पहनकर सो जाते हैं शाहरुख खान, आलिया भट्ट चबाती हैं नाखून, जानें बॉलीवुड स्टार्स की अजीबोगरीब आदतें

Bollywood Stars Bad Habits: बॉलीवुड के कई स्टार्स को कुछ अजीबोगरीब आदते हैं जिसके चलते उन्हें कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।

bollywood stars

Bollywood Stars Bad Habits: हर इंसान में कुछ अच्छी आदतें होती हैं और कुछ बुरी। मगर अक्सर लोग बुरी आदतों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। आपको बता दें कि कई बार ये बुरी आदतें शरीर को भी नुकसान पहुंचाने लगती हैं क्योंकि इंसान उसमें घिरा रहता है और उसे छोड़ नहीं पाता है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने अभिनय और चैरिटी के लिए खूब चर्चा में रहते हैं मगर उनकी कुछ बुरी आदतें भी हैं जिनके कारण उनके फैमिली मेंबर उनसे परेशान हो जाते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में।

शाहरुख खान

shah rukh khan
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि व्यवहार के मामले में भी वह बहुत इंसान हैं। उनकी एक अजीबोगरीब आदत है जिसके बारे में उनकी पत्नी गौरी खान ने कॉफी विद करण में खुलासा किया था। गौरी खान ने बताया था कि शाहरुख खान को जूतों का बहुत क्रेज है। वह घर पर भी स्लीपर्स की जगह जूते पहनकर घूमते रहते हैं। कई बार तो शाहरुख खान जूतं पहनकर ही सो जाते हैं।

जॉन अब्राहम

john abraham
बॉलीवुड के माचो मैन एक्टर जॉन अब्राहम ने एक बार खुद द कपिल शर्मा शो में बताया था कि उन्हें एक अजीब सी आदत है जिसमें वह कहीं पर भी बैठकर अपने पैर हिलाने लगते हैं। जॉन अब्राहम ने बताया था कि जैसे ही वह किसी कुर्सी पर बैठ जाते हैं तो उनके पैर खुद ब खुद हिलने लगते हैं। ये आदत उन्हें बहुत पहले से है।

आलिया भट्ट

alia bhatt
आलिया भट्ट इस समय बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। फिलहाल वह अपनी बेटी राहा कपूर की परवरिश को लेकर काफी बिजी चल रही हैं। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने बताया था कि उन्हें दांत से नाखून चबाने की आदत है। आलिया ने बताया था कि उन्हें लगता है कि ये एक बहुत ही गंदी आदत है। उन्हें जब भी टेंशन होती है या फिर किसी काम का प्रेशर होता है तो वह ये काम करने लग जाती हैं।

आमिर खान

amir khan
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आमिर खान को हर दिन नहाना बिल्कुल पसंद नहीं है। आमिर कान को नहाने के लिए बार-बार टोकना पड़ता है। कभी-कभी तो वह पूरे दिन नहीं नहाते और जब रात को सोने जाना होता है तब जाकर नहाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+