वायरल हुई शाहरुख खान की बहन की तस्वीर, सादगी पर मर-मिटे फैंस

बॉलीवुड के किंग खान ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बनाई है। शाहरुख की एक बहन भी हैं, जिनका नाम शहनाज है। वैसे तो शहनाज लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन बीते दिनों उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं।

मुंबई, 13 अगस्त: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने दम और मेहनत के बल पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा मुकाम कायम किया है, जो आज भी कई एक्टर्स का सपना है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक शाहरुख के दीवाने हैं। सिर्फ शाहरुख ही नहीं, बल्कि एक्टर के बच्चे और उनके परिवार से जुड़े लोग भी एक्टर की वजह से खूब सुर्खियां बटोरते हैं। किंग खान की बेटी सुहाना की बात करें, तो वे भी बहुत जल्द बॉलीवुड का हिस्सा बनने वाली हैं। शाहरुख के बाकी फैमिली मेंबर्स के बारे में तो फैंस जानते ही हैं, लेकिन उनकी बहन सोशल मीडिया पर बहुत कम ही एक्टिव रहती हैं। ऐसे में रक्षाबंधन वो खास मौका रहा, जब एक्टर की बहन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस को देखने को मिलीं।

लाइमलाइट से दूर हैं शहनाज

लाइमलाइट से दूर हैं शहनाज

शाहरुख खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। शाहरुख की पॉपुलैरिटी तो है ही, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों को भी फैंस काफी अच्छी तरह से पहचानते हैं। लेकिन एक्टर की बहन सोशल मीडिया पर ना के बराबर ही एक्टिव रहती हैं।

जमकर वायरल हुई तस्वीर

जमकर वायरल हुई तस्वीर

लाइमलाइट से दूर शाहरुख की बहन की कुछ तस्वीरें और वीडियोज इस दफा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं, जिन्हें देखकर फैंस भी हैरान रह गए। इस तस्वीर को अनीफा अमदान नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया।

शॉक्ड हुए फैंस

शॉक्ड हुए फैंस

दरअसल, शाहरुख खान की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिनमें एक्टर और उनकी बहन शहनाज का खास बॉन्ड देखा जा सकता है। नए वीडियो में शहनाज काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। शहनाज को इस कदर देखकर फैंस ने उनके अंदाज को काफी सादगी भरा बताया है।

खूब वायरल हुई तस्वीरें

खूब वायरल हुई तस्वीरें

शाहरुख खान की बहन सोशल मीडिया से बेहद दूर हैं। ऐसे में फैंस को उनके बारे में इतनी जानकारी नहीं है। इसके साथ ही शहनाज को कहीं स्पॉट भी नहीं किया जाता। लेकिन बीते दिनों रक्षाबंधन के त्योहार पर शाहरुख की बहन की ये तस्वीरें खूब वायरल हुई हैं।

एक्टर की शानदार फिल्में

एक्टर की शानदार फिल्में

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए, तो एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। शाहरुख ने 'यस बॉस', 'पहेली', 'राम जाने', 'करण-अर्जुन', 'अशोका', 'चलते-चलते', 'परदेस', 'चक दे इंडिया', 'डियर जिंदगी' और 'डॉन' व 'डॉन2' और बहुत सी शानदार फिल्मों में काम किया है।

इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख

इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख

शाहरुख खान अपने अंदाज से फैंस को हमेशा से ही दीवाना बनाते रहे हैं। आखिरी बार सुपरस्टार को फिल्म जीरो में देखा गया था। अब शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर खूब चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+