Shah Rukh Khan को लगता है पत्नी गौरी से डर? एक्टर ने कहा- 'मैं हर 5 मिनट बाद उसे फोन कॉल करता हूं'

शाहरुख खान का एक पुराना इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्टर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह गौरी को कई बार फोन करते हैं।

Shah Rukh Khan Calls Gauri Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं। फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस बीर किंग खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह क्यों अपनी पत्नी गौरी खान शूटिंग के दौरान कई बार फोन करते हैं।

गौरी खान को बार-बार कॉल क्यों करते हैं शाहरुख?
शाहरुख खान और गौरी खान की शादी को 32 साल हो चुके हैं। लेकिन ये बात किसी से छिपी नहीं है कि वह दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। अक्सर वह काम के दौरान अपनी पत्नी को मिस करते हैं और बार-बार फोन कॉल करते हैं। सालों पहले जब शाहरुख खान से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि क्या वह अपनी पत्नी गौरी से डरते हैं? तो इसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

Shah Rukh Khan

क्या शाहरुख को लगता है गौरी से डर?
शाहरुख खान की पुरानी कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्टर से एक पत्रकार ने पूछा कि, "शाहरुख जी क्या ये सच है कि हर शूटिंग के दौरान आप अपनी पत्नी को 8-10 बार कॉल करते हैं?" क्या आप उनसे डरते हैं?" किंग खान से इसका बड़े ही अलग अंदाज में जवाब दिया।

एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
शाहरुख खान ने कहा, "फोन का डर से क्या कनेक्शन है? वो मुझे याद आती है, इसलिए मैं फोन कर लेता हूं। अब अगर वो मुझे वो हर 5 मिनट बाद भी याद आएगी तो मैं फोन करूंगा। अगर हर 5 घंटे में याद आएगी तब भी मैं फोन तो करूंगा ही और ​​मैं किसी और की बीवी को फोन नहीं कर रहा हूं हर 5 मिनट में, मुझे लगता है कि ये ठीक है"। एक्टर का यह वीडियो देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म जवान में नजर आएंगे। जिसका हाल ही में प्रीव्यू रिलीज हुआ है। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर की फिल्म डंकी भी इसी साल रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+