VIDEO: एयरपोर्ट पर छतरी के पीछे छिपकर कार में बैठे शाहरुख, आखिर क्या थी वजह?
नई दिल्ली, 07 नवंबर: कुछ दिनों पहले बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन जमानत पर रिहा हुए। ऐसे में अब खान फैमिली की लाइफ पटरी पर आ रही है। इस बीच शनिवार को खबर आई कि शाहरुख एक निजी विमान से मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ उनकी टीम भी मौजूद थी। हालांकि रविवार को वो लौट आए और उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स ने स्पॉट किया। (वीडियो-नीचे)

छतरी के पीछे छिपते दिखे
शाहरुख की टीम ने इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया तो नहीं दी, लेकिन शनिवार को उनके दिल्ली जाने की खबर थी। वहीं जब वो रविवार को लौटे तो मुंबई एयरपोर्ट के बाहर बहुत से फोटोग्राफर्स मौजूद थे। तभी एक शख्स छतरी के पीछे छिपता हुआ देखा गया। सूत्रों के मुताबिक वो शख्स कोई और नहीं बल्कि शाहरुख खान ही थे।

विदेश से इंटरव्यू का अनुरोध
वैसे ये कोई पहली बार नहीं है, जब से शाहरुख मीडिया से बचते दिखे, जब से आर्यन जेल गए हैं उन्होंने पूरी तरह से मीडिया से दूरी बना ली है। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कई विदेशी मीडिया आउटलेट्स ने शाहरुख को साक्षात्कार के अनुरोध भेजे हैं, ताकि वो इस केस में अपना पक्ष रख सकें। इसमें यूएस और यूके के कई बड़े मीडिया हाउस भी शामिल हैं, लेकिन SRK ने सभी को मना कर दिया है। वो फिलहाल अभी इस मामले में चुप ही रहेंगे।

क्या कर रहे आर्यन?
आर्यन को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी। जिसके तहत वो विदेश नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा हर शुक्रवार उन्हें एनसीबी के दफ्तर पहुंचना होगा। बीते शुक्रवार को भी वो अपने वकील के साथ एनसीबी के ऑफिस में पेश हुए। सूत्रों के मुताबिक अभी आर्यन ज्यादातर वक्त घर पर ही बिता रहे हैं। कोर्ट ने उन्हें सह आरोपियों से नहीं मिलने की हिदायत दी थी। अगर वो किसी नियम का उल्लंघन करते हैं, तो उनकी जमानत रद्द कर दी जाएगी।

गवाह ने किया खुलासा
वहीं दूसरी ओर आर्यन खान केस में वसूली का भी मामला सामने आया है। जिसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही है। अब गवाह विजय पगारे ने दावा किया कि वो पिछले कुछ महीनों से सुनील पाटिल के साथ रह रहे थे ताकि उन पर बकाया धन की वसूली की जा सके। इसी दौरान आर्यन खान की कथित जबरन वसूली और फंसाने का मामला सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications