'मन्नत' खरीदने के बाद जब पैसों की तंगी से जूझ रहे थे शाहरुख खान, सैलरी से ज्यादा थी डिजाइनर की फीस
हाल ही में शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरूआती दिनों को याद किया। एक्टर ने बताया कि उन्होंने मन्नत कब खरीदा और इसे खऱीदने के लिए उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Shah Rukh Khan Gauri Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भले ही आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं लेकिन एक वक्त था जब उनको अपना आलीशान बंगला 'मन्नत' को पैसे ना होने के कारण डिजाइन नहीं करवा पाए थे। इसका खुलासा खुद शाहरुख खान ने गौरी खान की कॉफी टेबल बुक लॉन्च इवेंट के दौरान किया।
शाहरुख खान ने किया बड़ा खुलासा
15 मई को गौरी खान की कॉफी टेबल बुक लॉन्च इवेंट के दौरान शाहरुख खान अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। साथ ही उन्होंने बताया की मन्नत को जब खरीदा था तो काफी टूटा-फूटा था और इसे ठीक कराने के पैसे नहीं थे। तब गौरी खान ने डिजाइनर के तौर पर उनकी काफी मदद की।
बताया कब खरीदा था मन्नत?
शाहरुख खान ने कहा, 'दिल्ली से होने के कारण बंगलों में रहने की आदत थी। किसी को यह एहसास नहीं था कि मुंबई का अपना सिस्टम है, जहां अपार्टमेंट और भी महंगे हैं। हमें इसकी आदत नहीं है, इसलिए नहीं कि मैं बहुत समृद्ध था, बल्कि इसलिए कि दिल्ली में हर किसी के पास बंगला होता है।'
डिजाइनर को देने के लिए नहीं थे पैसे
शाहरुख खान ने आगे कहा, 'हमारे पास ज्यादा पैसे नहीं थे और जैसे ही हमारे पास कुछ पैसे जमा हो गए, हमने कहा कि हम यह बंगला खरीदना चाहते हैं। हमने इसे खरीद भी लिया, लेकिन जिस वक्त खरीदा तब मन्नत के हाल काफी खराब थे। पूरा बंगला अंदर से काफी टूटा-फूटा था जिसे ठीक कराने के लिए मेरे पास पैसे खत्म हो चुके थे। यहां तक कि, इसे ठीक कराने के लिए डिजाइनर भी बुलाया लेकिन उसकी फीस मेरी एक महीने की कमाई से अधिक थी।'
गौरी खान ने ऐसे की मदद
शाहरुख खान ने इसके बाद अपनी पत्नी गौरी की मदद ली। उन्होंने कहा कि, 'मैंने गौरी से कहा कि तुम्हारे अंदर कलाकारी है तो तुम क्यों नहीं डिजाइनर बन जातीं? तो इस तरह मन्नत की डिजाइनिंग शुरू हुई। हम जो भी पैसे कमाते वो मन्नत के लिए सामान खरीदने में लगा देते थे। इस तरह से हमने कई सालों तक मन्नत को सजाने में वक्त लिया।'
शाहरुख खान ने की गौरी खान की तारीफ
शाहरुख खान ने आगे अपनी पत्नी गौरी खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, 'मैं और गौरी एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। जब ऐसा होता है तो एक-दूसरे के काम को हम हल्के में लेने लगते हैं। मैं जो काम कर रहा हूं, वो लंबे समय से करता आ रहा हूं। लेकिन गौरी ने अपना भी रोल बहुत अच्छे से निभाया है। हम दोनों ने मिलकर तीन बच्चों की परवरिश की। वह ना सिर्फ एक अच्छी पत्नी बल्कि एक अच्छी मां भी हैं। लेकिन गौरी में हमेशा से ही एक पैशन था। उनके अंदर क्रिएटिविटी को लेकर पैशन था।'
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा किंग खान फिल्म डंकी में भी दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications