'ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड है', Irfan Pathan के बेटे ने 'झूमे जो पठान' पर किया डांस, तो किंग खान ने उड़ाया मजाक

भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने बेटे का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वो फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान में थिरकते हुए नजर आया। इस वीडियो पर खुद शाहरुख खान ने रिएक्ट किया है।

Shah Rukh Khan

Irfan Pathan Son Dance Video: जब से शाहरुख खान ने फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है इसको बुखार अब भी फैंस के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म की कहानी और गानों से फैंस काफी इंप्रेस भी हुए हैं। जिसकी वजह से पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। अब ओटीटी पर फिल्म देखने के बाद एक बार फिर फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। इस बीच शाहरुख खान के एक फैन का वीडियो इंटरनेट पर छा गया। जिस पर खुद किंग खान ने अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं आखिर ये फैन कौन है।

Recommended Video

    Shah Rukh Khan की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर Mannat में घुसे 2 युवक | वनइंडिया हिंदी

    झूमे जो पठान पर इरफान पठान के बेटे ने किया डांस

    झूमे जो पठान पर इरफान पठान के बेटे ने किया डांस

    भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी और अपने परिवार की वीडियो और फोटोज फैंस के साथ साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे का एक क्यूट वीडियो शेयर किया। जिसमें वह शाहरुख खान की फिल्म पठान का गाना 'झूमे जो पठान' बजते ही थिरकने लगता है।

    इरफान पठान ने शेयर किया क्यूट वीडियो

    वीडियो में देखा जा सकता है कि, इरफान के ठीक सामने फर्श पर उनका बेटा बैठा हुआ था। जैसे ही क्रिकेटर अपने फोन में झूमे जो पठान प्ले करते हैं वह आवाज सुनते ही वहां से उठ जाता है और फिर डांस करना शुरू कर देता है। इस दौरान बच्चे की चेहरे की मुस्कान देख क्रिकेटर भी काफी खुश हो जाते हैं। फिलहाल बच्चे का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    शाहरुख खान ने दिया ऐसा रिएक्शन

    शाहरुख खान ने दिया ऐसा रिएक्शन

    क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने बेटे का यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, "खान साहब @iamsrk प्लीज अपनी लिस्ट में एक और सबसे क्यूटेस्ट फैन को शामिल करें'। वीडियो के आखिरी तक बच्चे को फोन लेकर थिरकते हुए देखा जा सकता है। अब इस वीडियो पर खुद शाहरुख खान ने अपना रिएक्शन दिया।

    "ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड निकला"

    इरफान पठान की वीडियो को रिट्वीट कर शाहरुख खान ने लिखा, "ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड निकला...छोटा पठान।" आपको बता दें कि फिल्म पठान अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद 22 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। बता दें कि फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस 500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

    शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

    शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

    फिल्म पठान के अलावा शाहरुख खान इस साल अपने फैंस को कई सरप्राइज देने वाले हैं। शाहरुख जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'जवान' में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनके अपोजिट साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल प्ले करेंगी। यह फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा किंग खान फिल्म डंकी में नजर आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+