चार साल बाद अपने स्पेशल फैन से फिर मिले Shah Rukh Khan, माथे पर किया किस, वायरल हुआ क्यूट वीडियो

शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें किंग खान अपने स्पेशल फैन हर्शील पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान बीते दिन कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर का मैच देखने कोलकाता के ईडन गार्डन पहुंचे। इस दौरान वह अपने एक स्पेशल फैंस पर प्यार लुटाते हुए नजर आए जिसकी वीडियो वायरल हो रही है।

अपने स्पेशल फैन से मिले शाहरुख
बीते गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में केकेआर और आरसीबी के बीच मैच खेला गया। टीम का हौसला बढ़ाते हुए स्टेडियम पर शाहरुख खान भी नजर आए। केकेआर की जीत के बाद किंग खान की कई ऐसी वीडियो वायरल हो रही हैं जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

फैन पर लुटाया प्यार
इस बीच शाहरुख खान मैच खत्म होने के बाद अपने स्पेशल फैन हर्शील पर प्यार लुटाते नजर आए। इतना ही नहीं शाहरुख खान अपने फैन के माथे पर किस करते हुए दिखाई दिए और उन्होंने फैन से बातचीत भी की। वीडियो में किंग खान को फैन ने आईलवयू कहा और फिर बदले में एक्टर ने भी उन पर प्यार लुटाते हुए आईलवयू कहा।

फैन्स ने की जमकर तारीफ
इसके बाद शाहरुख खान ने स्पेशल फैन हर्शील को मैच में आने के लिए धन्यवाद भी कहा और उनके साथ खूब सारी फोटो क्लिक करवाई। हर्शील के चेहरे पर भी अपने फेवरेट एक्टर से मिलने की खुशी साफ दिख रही हैं। अब शाहरुख खान का यह वीडियो देखकर फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे।

वीडियो हो रहा वायरल
फिलहाल शाहरुख खान की इस वीडियो पर लगातार फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ऐसे ही नहीं कहते शाहरुख को किंग खान आप गोल्डन हार्ट हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं भगवान से केवल यही दुआ करती हूं कि मुझे शाहरुख खान जैसा पति मिले'। एक ने लिखा, "ये सभी बॉलीवुड सितारों में से सबसे बड़े दिल वाले स्टार हैं।" बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान की हर्शील से मुलाकात साल 2018 में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+