शाहरुख खान को लगता है बेटे आर्यन को आज नहीं मिलेगी बेल, दोस्त ने कहा- कर रहे हैं लंबी तैयारी!

शाहरुख खान को लगता है बेटे आर्यन को आज नहीं मिलेगी बेल, दोस्त ने कहा- कर रहे हैं लंबी रेस की तैयारी!

मुंबई, 26 अक्टूबर: मुंबई ड्रग्स ऑन क्रूज केस में गिरफ्तार आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज (26 अक्टूबर) की शाम बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान के लिए नया वकील किया है। भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी आज सुनवाई में आर्यन खान का प्रतिनिधित्व करेंगे, वहीं उनके साथ वरिष्ठ वकील अमित देसाई और सतीश मानेशिंदे भी आर्यन की ओर से पेश होंगे। दूसरी ओर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आर्यन खान की जमानत याचिका का विरोध किया है। इन सब के बीच शाहरुख खान और गौरी खान के मन में क्या चल रहा है? इंडिया टूडे ने खान परिवार के एक करीबी दोस्ते के हवाले से लिखा है कि शाहरुख खान और गौरी खान (आर्यन की मां) लंबी दौड़ की तैयारी कर रहे हैं। शाहरुख और गौरी दोनों को लगता है कि बॉम्बे हाईकोर्ट से आज आर्यन को जमानत नहीं मिलेगी।

शाहरुख खान को आर्यन के जल्दी बेल की उम्मीद नहीं!

शाहरुख खान को आर्यन के जल्दी बेल की उम्मीद नहीं!

आर्यन खान की मां गौरी खान इस मुश्किल वक्त में मजबूत रहने की कोशिश कर रही हैं। वहीं पिता शाहरुख खान पूरी कोशिश कर रहे हैं कि आर्यन की जमानत सुनिश्चित हो जाए। लेकिन इसके बीच शाहरुख खान को इस बात डर है कि आर्यन खान को इतनी आसानी से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा और वे आगे के लिए लंबी तैयारी कर रहे हैं। खान परिवार के एक पारिवारिक मित्र ने इंडिया टूडे को बताया, "शाहरुख खान को लगता है कि आर्यन को जमानत नहीं मिलेगी और आंतरिक रूप से परिवार एक लंबी दौड़ की तैयारी कर रहा है।"

शाहरुख खान को सता रहा है इस बात का डर

शाहरुख खान को सता रहा है इस बात का डर

पारिवारिक मित्र ने आगे बताया, ''खान परिवार को डर है कि आर्यन को अधिक समय तक जेल में रहना पड़ सकता है और वह या परिवार जल्द ही पूरे मामले को पीछे नहीं छोड़ पाएगा। फिर भी शाहरुख अपनी पूरी कोशिश में हैं कि वह जल्द से जल्द बेटे को रिहा कराएं।''

25 करोड़ रिश्वत: गवाह के दावे से शाहरुख के वकील ने बनाई दूरी

25 करोड़ रिश्वत: गवाह के दावे से शाहरुख के वकील ने बनाई दूरी

बता दें कि मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में एक गवाह प्रभाकर सेल ने कोर्ट में हलफनामा दायर कर दावा किया है कि आर्यन के साथ वायरल सेल्फी में दिख रहे शख्स केपी गोसावी ने एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े की ओर से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शख्स का दावा है कि आर्यन खान को एनसीबी की हिरासत से छोड़े जाने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। प्रभाकर सेल केपी गोसावी के बॉडीगार्ड हैं। हालांकि समीर वानखेड़े ने आरोपों से इनकार किया है।

बॉम्बेहाई कोर्ट में आर्यन की जमानत पर सुनवाई होने से पहले ही आर्यन की कानूनी टीम ने प्रभाकर सेल के हलफनामे से दूरी बना ली है। आर्यन की कानूनी टीम ने हलफनामा दायर कर कहा है कि आर्यन या शाहरुख के परिवार का गवाह प्रभाकर सेल से कोई लेना-देना नहीं है।

शाहरुख खान और गौरी ने नहीं मनाई शादी की सालगिरह

शाहरुख खान और गौरी ने नहीं मनाई शादी की सालगिरह

बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद होने की वजह से शाहरुख खान और गौरी खान ने अपनी शादी की 30वीं सालगिरह नहीं मनाया है। सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शाहरुख खान और गौरी ने 25 अक्टूबर 1991 को शादी की थी। फैमिली फ्रेंड के मुताबिक शाहरुख खान अपनी शादी की सालगिरह पर हर सला गौरी के लिए कुछ-न-कुछ नया खरीदते हैं लेकिन इन बार शाहरुख ने कुछ भी नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+