Shah Rukh Khan की मैनेजर Pooja Dadlani ने खरीदे 3 लग्जरी अपार्टमेंट, मिलती है कितनी सैलरी? जानें कुल संपत्ति

Shah Rukh Khan Manager Pooja Dadlani: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ हर कदम पर नजर आने वाली उनकी मैनेजर पूजा ददलानी एक बार फिर चर्चा में हैं। सुपरस्टार की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को संभालने वाली पूजा न सिर्फ इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान रखती हैं बल्कि अपनी लाइफस्टाइल और फैसलों को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस बार वजह बनी है उनकी हालिया प्रॉपर्टी डील, जिसने रियल एस्टेट मार्केट में हलचल पैदा कर दी है।

मुंबई के बांद्रा में खरीदे 3 लग्जरी अपार्टमेंट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा ददलानी ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में एक साथ तीन अपार्टमेंट खरीदे हैं। इस डील में उनके साथ उनके पति हितेश प्रकाश गुरनानी और पिता मोहन सेओराम ददलानी भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन तीनों प्रॉपर्टीज की कुल कीमत करीब 38.21 करोड़ रुपये है। ये सभी अपार्टमेंट कार्टर रोड स्थित एक अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में हैं जिसे लोटस डेवलपर्स की सहयोगी कंपनी द्वारा विकसित किया जा रहा है।

shah rukh khan manager

स्पेस और लग्जरी का शानदार कॉम्बिनेशन

इन अपार्टमेंट्स का आकार और डिजाइन भी काफी आकर्षक है। हर फ्लैट का कारपेट एरिया लगभग 1511 वर्ग फुट है, जिसके साथ बालकनी स्पेस भी दिया गया है। तीनों मिलाकर कुल एरिया करीब 4776 वर्ग फुट तक पहुंचता है। खास बात ये है कि इस डील के साथ 6 कार पार्किंग की सुविधा भी शामिल है, जो मुंबई जैसे शहर में एक बड़ी बात मानी जाती है।

रजिस्ट्रेशन और पजेशन की टाइमलाइन

जानकारी के अनुसार इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल 2026 को पूरी की गई थी, जिसके लिए करोड़ों की स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस अदा की गई। फिलहाल बिल्डिंग का निर्माण कार्य जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर 2028 तक इसका पजेशन मिल सकता है। ये प्रोजेक्ट रीडेवलपमेंट मॉडल के तहत तैयार किया जा रहा है।

2012 से शाहरुख खान के साथ हैं पूजा ददलानी

पूजा ददलानी पिछले एक दशक से ज्यादा समय से सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने साल 2012 में किंग खान की टीम ज्वाइन की थी और तब से लेकर आज तक वह उनकी सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिनी जाती हैं। फिल्मों की डील से लेकर ब्रांड एंडोर्समेंट और पर्सनल शेड्यूल तक, हर चीज की जिम्मेदारी पूजा ददलानी ही संभालती हैं।

Shah Rukh Khan Bodyguard: शाहरुख खान ने अपने बॉडीगार्ड को नहीं दी करोड़ों की सैलरी? यासीन खान ने खोला राज
Shah Rukh Khan Bodyguard: शाहरुख खान ने अपने बॉडीगार्ड को नहीं दी करोड़ों की सैलरी? यासीन खान ने खोला राज

शाहरुख खान के परिवार से भी गहरा जुड़ाव

पूजा ददलानी का रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं बल्कि शाहरुख खान के परिवार से भी बेहद खास है। उन्हें अक्सर गौरी खान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ देखा जाता है। फैमिली फंक्शन से लेकर बड़े इवेंट्स तक मैनेजर पूजा ददलानी की मौजूदगी इस रिश्ते की गहराई को दर्शाती है।

पूजा ददलानी की पर्सनल लाइफ और एजुकेशन

मुंबई में पली-बढ़ी पूजा ददलानी ने अपनी पढ़ाई शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों से पूरी की है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की है। साल 2008 में उन्होंने बिजनेसमैन हितेश गुरनानी से शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ वह अपने परिवार को भी बराबर समय देती हैं।

पूजा ददलानी की करोड़ों की सैलरी और कुल संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान का काम संभालने के लिए पूजा ददलानी को सालाना करीब 9 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है। उनकी कुल संपत्ति भी करोड़ों में आंकी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपए के आसपास है। पूजा के पास एक ब्लू मर्सिडीज कार है। पूजा अपने पति और बेटी के साथ मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान घर में रहती हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने ही पूजा ददलानी के घर का इंटीरियर डिजाइन किया है।

हर मोर्चे पर संभालती हैं जिम्मेदारी

पूजा ददलानी सिर्फ एक मैनेजर नहीं बल्कि शाहरुख खान की पूरी टीम की रीढ़ मानी जाती हैं। फिल्मों की प्लानिंग, फीस नेगोशिएशन, प्रोडक्शन हाउस Red Chillies Entertainment के कामकाज से लेकर आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स तक, हर अहम जिम्मेदारी वह बखूबी निभाती हैं। यही वजह है कि इंडस्ट्री में उनकी गिनती सबसे प्रभावशाली मैनेजर्स में होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+