अब शाहरुख खान के बंगले में रहना मुमकिन, जानिए कितनी देनी होगी रकम? मिलेगा सुपरस्टार वाला एक्सपीरियंस
Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के घर "मन्नत" के चर्चे तो खूब होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका लॉस एंजिल्स वाला बंगला भी किसी राजमहल से कम नहीं है? अब फैंस को इस महल में एक रात बिताने का मौका मिल सकता है। अगर वे मोटी रकम चुकाने को तैयार हैं?
शाहरुख खान का लॉस एंजिल्स स्थित 6 बेडरूम वाला ये आलीशान विला अब AIRbnb पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। यह विला बेवर्ली हिल्स की हाई-प्रोफाइल लोकेशन पर स्थित है, जो सांता मोनिका, रोडियो ड्राइव और वेस्ट हॉलीवुड जैसे पॉपुलर इलाकों के बेहद करीब है।

पढ़िए SRK के बंगले की खासियतें
लॉस एंजिल्स के शाहरुख के इस महल में 6 आलीशान बेडरूम है। स्विमिंग पूल और टेनिस कोर्ट है। बीच-हाउस लुक के साथ प्राइवेट एरिया है। इसी के साथ खजूर के पेड़ों से घिरी हुई खूबसूरत लोकेशन है। साथ ही
इंटीरियर्स में क्लासी फर्नीचर और स्टेटमेंट झूमर है।
ये भी पढ़ें: मनोज कुमार के साथ शाहरुख ने की ऐसी हरकत, एक्टर ने ठोका 100 करोड़ का मुकदमा, 'किंग' ने गिड़गिड़ा कर मांगी माफी
मालूम हो कि शाहरुख ने इस बंगले की पहली झलक 2019 में अपने फैंस को दी थी, जब उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
किराया जानकर उड़ जाएंगे होश
अगर आप भी इस बंगले में एक रात बिताने का सपना देख रहे हैं, तो इसके लिए आपको लगभग ₹1.96 लाख प्रति रात खर्च करने होंगे। यानी शाहरुख के महल जैसे विला में ठहरने का सपना साकार करने के लिए जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी।
सेलेब्स की नई ट्रेंडिंग आदत
शाहरुख खान के बाद अब बॉलीवुड सेलेब्स के बीच अपने घर फैंस के लिए खोलने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल, शाहरुख से पहले भी कई सितारे अपने पर्सनल स्पेस को फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं। उन्हीं में से एक हैं जाह्नवी कपूर, जिन्होंने हाल ही में अपने खूबसूरत चेन्नई वाले घर को किराए पर फैंस के लिए उपलब्ध कराया था। इस घर में उनकी मां श्रीदेवी की यादें भी बसी हैं, और अब आम लोग भी उस माहौल का अनुभव कर सकते हैं, जहां जाह्नवी ने अपने बचपन के कई पल बिताए।
ये भी पढ़ें: 'शाहरुख खान को मैं थप्पड़ मार देती', जया बच्चन ने क्यों कही ऐसी बात, ऐश्वर्या राय पर किया ऐसा कमेंट












Click it and Unblock the Notifications