शाहरुख खान की 'जवान' की नयनतारा को मिला करोड़ों का गिफ्ट, जानें क्या है ये चीज और किसने दिया ये तोहफा
Nayanthara Birthday Gift: शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' की एक्ट्रेस नयनतारा इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। नयनतारा ने कुछ दिनों पहले ही अपना बर्थडे मनाया था। इस बर्थडे में उनके पति विग्नेश शिवन ने उन्हें एक सरप्राइज पार्टी दी थी। हालांकि पति से नयनतारा को कोई गिफ्ट नहीं मिला था लेकिन अब खबर आ रही है कि विग्नेश ने पत्नी नयनतारा को उनका बर्थडे गिफ्ट दे दिया है जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है।
नयनतारा का बर्थडे गिफ्ट
नयनतारा को अपने पति विग्नेश शिवन से काफी महंगा गिफ्ट मिला है। खबर है कि एक्ट्रेस के पति और डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने उन्हें एक महंगी और लग्जीरियस कार गिफ्ट की है। ये गिफ्ट नयनतारा को बर्थडे के बाद अब जाकर रिसीव हुई है। लोग इस गाड़ी की कीमत सुनकर हैरान हो रहे हैं।

शाहरुख खान की 'जवान' में नजर आई थीं नयनतारा
आपको बता दें कि गत 18 नवंबर 2023 को साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया था। साल 2022 में ही उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड साउथ के मशहूर डायरेक्टर विग्नेश शिवन से शादी की थी। उनकी शादी में शाहरुख खान भी शामिल हुए थे। शाहरुख खान और नयनतारा इस साल फिल्म 'जवान' में एकसाथ काम करते नजर आए हैं। वहीं नयनतारा और विग्नेश के सेरोगेसी से दो जुड़वा क्यूट बेटे भी हैं।
पति ने नयनतारा को गिफ्ट की मर्सिडीज बेंज
इस बार जन्मदिन के तोहफे के रूप में नयनतारा को अपने पति से लग्जीरियस मर्सिडीज बेंज कार मिली है। इस महंगे गिफ्ट के बारे में खुद नयनतारा ने ही लोगों को बताया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने गाड़ी की झलक दिखाते हुए पोस्ट में लिखा है- गाड़ी का हमारे घर स्वागत है। मेरे प्यारे पति को बहुत सारा थैंक्यू, जिन्होंने बर्थडे पर ये स्वीट गिफ्ट दिया है। लव यू। इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
नयनतारा की 3 करोड़ की गाड़ी
नयनतारा ने अपनी पोस्ट में गाड़ी के मॉडल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मगर उन्होंने बताया है कि ये मर्सिडीज बेंज मॉडल की कार है। ऐसे में इस कार की कीमत 3 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल भारत में मर्सिडीज बेंज के दो मॉडल ही उपलब्ध हैं जो कि लग्जरी कार में शुमार हैं। नयनतारा ने खुद लोगों को बताया है कि वह इस गिफ्ट को पाकर काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications