Jawan BO Day 15: 1000 करोड़ के क्लब में जल्द शामिल होगी 'जवान'! 15वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने दूसरे हफ्ते भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने 15वें दिन सनी देओल की गदर 2 को भी पीछे छो़ड़ दिया है।
Jawan Box Office Collection Day 15: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने भारत में अब तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और इसी के साथ सनी देओल की गदर 2 को भी पछाड़ दिया है। इसी के साथ फिल्म जवान दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म ने 15वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान' ने दूसरे गुरूवार को अब तक सबसे कम कमाई की। फिल्म ने कुल 8.85 करोड़ का ही कारोबार किया। ऐसे में 15 दिनों की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब 526.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। इसी के साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड 937.61 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म तेजी से कमाई कर रही है और जल्द ही 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। इसी के साथ जवान ने गदर 2 को पीछे छोड़ दिया।

एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान अपने 5 अलग-अलग अवतार में नजर आए। लेकिन सबसे ज्यादा एक्टर के बाल्ड लुक की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति और सुनील ग्रोवर लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा दीपिका पादुकोण और संजय दत्ता का कैमियो था।












Click it and Unblock the Notifications