Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' का लोगों पर चढ़ा ऐसा बुखार, मार्केट में हो गई पट्टियों की कमी, देखें वायरल वीडियो
Jawan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। ये फिल्म जब से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है लोग इसे लेकर क्रेजी हो गए हैं। लोगों को फिल्म की कहानी से लेकर शाहरुख खान की एक्टिंग तक दमदार लग रही है। फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है बल्कि ये कई सारे रिकॉर्ड्स भी तोड़ चुकी है। इसी बीच फिल्म में शाहरुख खान के लुक्स को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि फैंस शाहरुख खान के 'जवान' का लुक अपना रहे हैं और वीडियो रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर रहे हैं।
'जवान' में शाहरुख खान के लुक ने मचाया धमाल
फिल्म 'जवान' को लेकर कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इन वीडियोज में लोग 'जवान' के शाहरुख खान का लुक लेकर इंटरनेट पर आग लगा रहे हैं। इसी कड़ी में एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जो कि एक सैलून का है, जिसमें सैलून के स्टाफ चेहरे पर पट्टी बांधे नजर आ रहे हैं। ये शाहरुख खान के 'जवान' का लुक है जो कि इस समय लाइमलाइट पर छाया हुआ है।

लोग पट्टी पहनकर घूमते नजर आए
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के 'जवान' के लुक का खुमार लोगों पर किस तरह से चढ़ा हुआ है। एक फैन पेज द्वारा शेयर किए वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- मार्केट में पट्टियों की कमी होने वाली है। इसके साथ ही वीडियो के साथ फनी इमोजी भी शेयर किए गए हैं। इसके अलावा कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस सिनेमाघरों में फिल्म 'जवान' देखने के लिए पट्टी पहनकर एंट्री कर रहे हैं। वहीं 'जवान' को लेकर कुछ फनी इमोजीस और मीम्स भी शेयर किए गए हैं जिनकी जमकर चर्चा हो रही है।
फिल्म ने 4 दिनों में ही तोड़ा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
आपको बता दें कि गत 7 सितंबर 2023 को शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही करीब 75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। वहीं इस मूवी ने गत 10 सितंबर 2023 (रविवार) को अपने ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई की है। ऐसे में फिल्म ने रिलीज होने के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से धूम मचा दी है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयानतारा और विजय सेतुपति भी नजर आ रहे हैं। फिल्म 'जवान' चार दिनों में दुनिया भर में 470 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications