Jawan BO Day 7: 'गदर 2' के आगे फुस्स हुई 'जवान', सातवें दिन पठान का भी नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन बीते बुधवार को फिल्म गदर 2 के आगे जवान नहीं टिक पाई।
Jawan Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म जब से रिलीज हुई है हर रोज रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में शाहरुख खान की एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी की जमकर तारीफ हो रही है। 7 सितंबर को रिलीज हुई जवान को 7 दिन हो चुके हैं लेकिन कमाई में फिल्म सनी देओल की 'गदर 2' से पीछे रह गई।
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने अब तक हिंदी सिनेमा के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ओपनिंग डे पर जवान ने 75 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद से हर रोज फिल्म की कमाई में इजाफा हो रहा है। लेकिन अगर 7वें दिन यानि बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो, जवान सनी देओल की गदर 2 से पीछे रह गई। यहां तक कि शाहरुख खान की फिल्म पठान से भी कम कलेक्शन किया।

सैकनिल्क के मुताबिक सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने अपनी रिलीज के 7वें दिन 23.28 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं इसी साल रिलीज हुई शाहरुख खान की 'पठान' ने भी सातवें दिन 23 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन वहीं फिल्म जवान रिलीज के 7वें दिन केवल 21.50 में ही सिमट गई। इस हिसाब से जवान ने 7 दिनों में कुल 366.08 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म जवान की कमाई 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
एटली के डायरेक्शन में बनी फिल्म जवा में शाहरुख खान की एक्टिंग की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा उनके 5 अलग-अलग अवतार देख फैंस खुशी से झूम उठे। लोग भारी तादात में फिल्म देखने थिएटर जा रहे हैं। वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो शाहरुख खान के अलावा साउत एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर जैसे तमाम एक्टर्स लीड रोल में नजर आए। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है।












Click it and Unblock the Notifications