शाहरुख खान की तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट, मैनेजर पूजा ददलानी ने बताई कैसी है एक्टर की हालत
Shah Rukh Khan Health Update: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। ऐसे में उन्हें अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल किंग खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है।
किंग खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने दिया हेल्थ अपडेट
आपको बता दें कि शाहरुख खान को हीट स्ट्रोक के चलते गत 22 मई 2024 को अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर को दूसरे दिन भी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज नहीं किया गया है। किंग खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए लोगों को बताया है कि वो अब ठीक हैं।

पूजा ददलानी ने इंस्टा स्टोरी पर लिखी ये बात
शाहरुख खान की मैनेजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उनकी तबीयतके बारे में लोगों को बताया है। मैनेजर पूजा ददलानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा है- मिस्टर खान के फैंस और वेल विशर्स को बता दूं कि वो अब ठीक हैं। आपके प्यार, आपकी दुआओं और आपकी फिक्र के लिए बहुत शुक्रिया।
Pooja Dadlani, manager of actor Shah Rukh Khan says, "...He is doing well..."
Actor Shah Rukh Khan was admitted to KD Hospital in Ahmedabad, Gujarat yesterday due to heat stroke and dehydration. https://t.co/YKeELW0t9b pic.twitter.com/o40nbML3fA
— ANI (@ANI) May 23, 2024
डीहाइड्रेशन के चलते बिगड़ी तबीयत
आपको बता दें कि गत 22 मई 2024 (बुधवार) को शाहरुख खान की हीटस्ट्रोक के चलते तबीयत बिगड़ गई थी। इसके अलावा अहमदाबाद की तपती गर्मी के चलते किंग को डिहाइड्रेशन भी हो गया था। एक्टर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दोपहर करीब 1 बजे शहर के केडी अस्पताल में भर्ती जिसके बाद शाम तक पत्नी गौरी खान भी हॉस्पिटल पहुंची थीं।
जूहा चावला ने भी दिया था हेल्थ अपडेट
वहीं एक्ट्रेस जूही चावला भी अपने पति जय मेहता के साथ शाहरुख खान का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची थीं। न्यूज18 से बात करते हुए जूही चावला ने किंग खान का हेल्थ अपडेट भी दिया था। उन्होंने कहा था- शाहरुख खान की तबीयत कल रात ठीक नहीं थी लेकिन उनकी देखभाल की जा रही है और अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। ईश्वर की मर्जी हुई तो वह जल्द ही उठ खड़े होंगे और वीकेंड में स्टैंड में टीम को चीयर-अप करेंगे, जब हम फाइनल खेलेंगे।
केकेआर को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे थे किंग खान
गत 21 मई 2024 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल क्वालिफायर 1 का मैच खेला गया था। ऐसे में शाहरुख खान अपनी आईपीएल टीम केकेआर को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। उन्हें छोटे बेटे अबराम और लाडली बेटी सुहाना खान के साथ स्टेडियम में मस्ती करते हुए देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications