बुक लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान भूल गए पत्नी की उम्र, गौरी खान ने सरेआम दिया ऐसा रिएक्शन
गौरी खान के कॉफी टेबल बुक 'माय लाइफ इन ए डिजाइन' के दौरान शाहरुख खान भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने गौरी खान पर उम्र को लेकर तंज कसा।

Shah Rukh Khan Gauri Khan: बॉलीवुड के पावर कपल शाहरुख खान और गौरी खान बी टाउन की मोस्ट फेवरेट जोड़ी में से एक है। हाल ही में गौरी खान के कॉफी टेबल बुक 'माय लाइफ इन ए डिजाइन' में किंग खान भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्नी की तारीफ के पुल बांधे। जिससे उन्होंने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। इसके अलावा शाहरुख खान ने गौरी खान की उम्र पर भी तंज कसा।
पत्नी गौरी की उम्र भूले किंग खान
शाह रुख ने गौरी के बुक लॉन्च इवेंट उनकी जमकर तारीफ की। किंग खान ने कहा 30 की उम्र में भी गौरी खान ने काफी कुछ अचीव कर लिया और अपने सपने को पूरा किया। इसके बाद गौरी खान ने उन्हें तुरंत टोका और अपनी सही उम्र बताने को कहा। इस पर किंग खान ने बातों ही बातों में पत्नी पर तंज कसा और कहा, 'गौरी 37 साल की हैं। हमारे परिवार में उम्र बढ़ती नहीं, घटती है।'
शाहरुख खान ने किया संघर्षों के दिनों को याद
बता दें कि, बुक लॉन्च इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने अपने संघर्षों के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे और किन हालातों में उन्होंने आलीशान बंगला मन्नत खरीदा था। साथ ही किंग खान ने इस बात का भी खुलासा किया कि, मन्नत को डिजाइन कराने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे और डिजाइनर की फीस उनकी सैलरी से कई ज्यादा अधिक थी। तभी उन्होंने गौरी खान को अपना घर डिजाइन करने की जिम्मेदारी दी। उस दौरान वह जो भी पैसे कमाते, मन्नत के लिए समान खरीदने के लिए लगा देते।
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म पठान में देखा गया था। इसके बाद अब किंग खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म जवान में दिखाई देंगे। जिसमें उनके साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल निभाएंगी। यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म डंकी भी साल के आखिरी में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications