Jawan Trailer Reviews: दमदार डायलॉग्स और सस्पेंस से भरपूर है जवान का ट्रेलर, फैंस बोले- 'राजा हमेशा एक रहेगा'
शाहरुख खान की फिल्म जवान का ट्रेलर का रिलीज हो चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स इसे देखने के बाद अपने रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर लोगों को ये ट्रेलर कैसा लगा।
Jawan Twitter Trailer Reviews: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब ये इंतजार फाइनली खत्म हो चुका है। 'जवान' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर 'बाप' शब्द ट्रेंड होना शुरू हो गया है।
लोगों ने जवान को बताया ब्लॉकबस्टर
एटली के निर्देशन में एक्शन से भरपूर फिल्म जवान का दमदार ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। जिसे देखने के बाद फैंस की खुशी और दोगुना हो चुकी है। फिल्म में शाहरुख खान के अलग-अलग अवतार देखने को मिले। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर ने तहलका ही मचा दिया है। ट्विटर पर फिलहाल 'जवान ट्रेलर' काफी ट्रेंड कर रहा है।

ट्विटर पर दिए ऐसे रिएक्शन
फिल्म पठान के बाद अब जवान के ट्रेलर ने फैंस को खुश कर दिया है। लोगों को नयनतारा और शाहरुख खान का रोमांस काफी पसंद आ रहा है। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा एक्टर के दमदार डॉयलाग्स की हो रही है। 2.46 मिनट के इस ट्रेलर में शाहरुख खान ने एक बार फिर साबित कर दिया ये फिल्म ब्लॉबस्टर होने वाली है। खासतौर से जवान में शाहरुख के साथ साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति को देखकर फैंस काफी अच्छे रिएक्शन दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर फिल्म जवान का ट्रेलर देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर, ये डायलॉग बहुत ही दमदार है"। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, दूसरे यूजर ने लिखा, "बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर, ये जवान के ट्रेलर की सबसे बड़ी हाइलाइट है"। इसके अलावा एक ने लिखा, अब शाहरुख की फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी। रोंगटे खड़े कर देने वाला था जवान का ट्रेलर'। इस तरह से सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि, फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications