Jawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की 'जवान' ने रचा इतिहास, पहले दिन तोड़ा पठान का भी रिकॉर्ड

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने पहले दिन ही जबरदस्त कमाई की।

Jawan Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली थी। वहीं अब पहले दिन जवान ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी के साथ जवान ने ओपनिंग डे पर अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कर लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि शाहरुख खान की फिल्म जवान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

जवान ने पठान को भी छोड़ा पीछे
शाहरुख खान की फिल्म जवान ने पठान को पीछे छोड़ते हुए पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई कर नया इतिहास रच दिया है। पठान ने पहले दिन 57 करोड़ के साथ शुरुआत की थी और इसी के साथ ये फिल्म शाहरुख खान के करियर की सबसे ओपनिंग फिल्म बनी थी। लेकिन फिल्म जवान कमाई के मामले में पठान से भी आगे निकली।

Shah Rukh Khan

फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई
रिपोर्ट के अनुसार, जवान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन हिंदी वर्जन में 63 से 65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसी के साथ जवान ने फिल्म पठान का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये फिल्म शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। अगर इसी तरह से फिल्म जवान कमाई करती रही तो आने वाले दिनों में ये फिल्म कई नए रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

फिल्म जवान की स्टारकास्ट
फिल्म जवान का डायरेक्शन एटली द्वारा किया गया है। इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने स्क्रीन शेयर की। इसके अलावा जवान में विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है। इनके अलावा दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म जवान कितने करोड़ का कलेक्शन कर पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+