बेटे आर्यन को बचाने के लिए इस हद तक गए थे शाहरुख खान, वकील ने किया खुलासा
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों अपनी सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की वजह से चर्चा में हैं। लेकिन वो ड्रग्स मामले में फंसने के बाद खूब खबरों में थे। ये उनके परिवार ने काफी मुश्किल दौर देखा था। अपने बेटे को इस ड्रग्स केस से निकलवाने में शाहरुख खान ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
आर्यन के मामले को कोर्ट में पूर्व अटॉर्नी जनरल और सीनियर लॉयर मुकुल रोहतगी ने लड़ा था। कैसे उन्हें ये केस मिला, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इसका खुलासा किया है। इसमें प्राइवेट जेट से लेकर शाहरुख का लॉयर की बीवी से बात करना तक शामिल है।

वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने रिपब्लिक टीवी को बताया, ये मामला पूरी तरह से नॉर्मल जमानत दिलवाने का था। लेकिन इसमें शाहरुख का नाम शामिल होने की वजह से सबका ध्यान इस तरफ आया। उस समय मैं UK यूनाइटेड किंगडम में छुट्टी मना रहा था। तब कोविड भी चल रहा था। मुझे तभी मिस्टर खान (शाहरुख खान) के एक करीबी का कॉल आया। उसने मुझसे कहा कि शाहरुख चाहते हैं कि वे बॉम्बे हाई कोर्ट में उनकी तरफ से आर्यन केस की पैरवी करें। मैंने पहले मना कर दिया, क्योंकि मैं अपनी छुट्टियां नहीं बर्बाद करना चाहता था।
रोहतगी ने आगे कहा, जब मैंने मना किया तो शाहरुख ने मेरा नंबर कहीं से निकाला और कॉल किया। मैंने शाहरुख को भी वही बात कही। फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या वे उनकी पत्नी से बात कर सकते हैं। रोहतगी ने बताया कि शाहरुख ने उनकी पत्नी से इस मामले को केवल एक क्लाइंट के तौर पर न देखने का अनुरोध किया और जोर देकर कहा, "मैं एक पिता हूँ।"
रोहतगी ने बताया, तब शाहरुख बहुत इमोशनल थे। अपनी बातों से उन्होंने मेरी पत्नी को भी मना लिया था। शाहरुख ने मुझे वापस आने के लिए प्राइवेट जेट का ऑफर दिया था। लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि मुझे छोटे जेट पसंद नहीं हैं। जब मैं मुंबई पहुंचा जिस होटल में मैं रुका था, शाहरुख खान भी वहीं ठहरे हुए थे।
बता दें, ये पूरा मामला 2021 का है, जब आर्यन खान को कॉर्डेलिया शिप पर एक पार्टी के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। मामला जब मुंबई हाईकोर्ट पहुंचा तब शाहरुख ने मुकुल रोहतगी को आर्यन का वकील बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications