Pathaan Trailer: लीक हो गया पठान का ट्रेलर? खतरनाक एक्शन में दिखे शाहरुख खान, फैंस बोले- 'क्या मजाक है'
फिल्म पठान के ट्रेलर रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन, ट्रेलर रिलीज होने से पहले एक वीडियो ट्विटर पर धमाल मचा रहा है।
Pathaan Trailer Leaked: फिल्म पठान से शाहरुख खान बड़े पर्दे पर लगभग 5 साल बाद वापसी करने वाले हैं। यही वजह है कि, इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑन स्क्रीन दमदार कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस के बीच सोशल मीडिया पर उत्साह देखा जा सकता है। इस बीच अब पठान का ट्रेलर ट्विटर पर धमाल मचा रहा है।

शाहरुख खान की पठान का ट्रेलर हुआ लीक
शाहरुख खान पिछले दिनों फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में हैं। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर से पहले गाने 'बेशर्म रंग' और 'झूमे जो पठान' रिलीज किया है। ऐसे में फैंस को फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। एक फैन का किया गया एडिट ट्रेलर इंटरनेट पर वायरल हो गया है। जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अपने एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

एक्शन अवतार में दिखे शाहरुख खान
दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के देखने के बाद शाहरुख खान के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए। ऐसा कहा जा रहा है कि, ये फिल्म पठान का ट्रेलर है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, शाहरुख खान अपने फुल एक्शन फॉर्म में हैं। इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर चंद घंटों में ही आग लगा दी।

फैंस ने बरसाया प्यार
जैसे ही फिल्म पठान का ये फैन द्वारा बनाया गया ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शाहरुख खान के फैंस ने इस पर अपना प्यार बरसाया। एक यूजर ने एडिटर की तारीफ की तो वहीं अन्य यूजर ने ट्रेलर को लेकर कहा कि, 'मैं पठान के ट्रेलर के रिलीज होने का अब और इंतजार नहीं कर सकता'।
यूजर्स ने दिए वीडियो पर ऐसे रिएक्शन
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये शाहरुख खान के जज्बात के साथ खिलवाड़ है। तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि, 'ये क्लिप जॉन अब्राहम की पिछली फिल्म का है'। फैंस के इन रिएक्शन से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, पठान का ये ट्रेलर अचानक देखकर लोगों को बड़ा झटका लगा है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'
बता दें कि, आधिकारिक तौर पर मेकर्स की ओर से फिल्म पठान का ट्रेलर अब तक रिलीज नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का ट्रेलर 5 जनवरी को रिलीज हो सकता है। आपको बताते चले की शाहरुख खान की ये फिल्म 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिलहाल फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications