शाहरुख खान और फराह का 'मैं हूं ना' गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो देख रणवीर-रितेश ने किया कमेंट
मुंबई, 27 अगस्त: स्टार फिल्म एक्टर शाहरुख खान और डायरेक्टर कोरियोग्रााफर फराह खान का एक वीडियो सामने मीडिया पर आया है। इस वीडियो में शाहरुख और फराह डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को फराह खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शाहरुख और फराह का ये डांस वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है और यूजर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

मैं हूं ना के गाने पर डांस
शाहरुख खान और फराह खान को फिल्म इंडस्ट्री के दो अच्छे दोस्तों की तरह जाना जाता है। दोनों की आपस में बॉन्डिंग काफी बढ़िया है और अक्सर साथ में दोनों नजर आते रहते हैं। इस वीडियो में शाहरुख और फराह फिल्म 'मैं हूं ना' के टाइटल सॉन्ग पर शानदार डांस कर रहे हैं। इस फिल्म को फराह खान ने बनाया था और शाहरुख इसमें लीड रोल में थे। ये फिल्म काफी पसंद की गई थी और सुपरहिट हुई थी।
डांस करते-करते शाहरुख का किया किस
वीडियो में देखा जा सकत है कि डांस करते-करते फराह थोड़े मजाकिया अंदाज में आकर शाहरुख को किस कर देती हैं। जिससे शाहरुख ऐसे दिखातें कि वो शरमा गए हैं। दोनों के इस वीडियो पर लाखों लाइक और व्यूज आ चुके हैं और हजारों फैंस इस पर कमेंट कर चुके हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए फराह ने लिखा है- ये मेरा फेवरेट है, शाहरुख खान के साथ मैं हूं ना।
वीडियो पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। वीडियो पर एक्टर रितेश देशमुख ने लिखा, मेरा हमेशा फेवरेट रहा है। तो रणवीर सिंह ने लिखा-इस पर मेरा दिल पिघल रहा है। सिंगर श्रेया घोषाल और मोहन शक्ति ने भी वीडियो को लाइक किया है।
Recommended Video

बतौर निर्देशक मैं हूं ना थी फराह की पहली फिल्म
'मैं हूं ना' 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से फराह खान ने बतौरसे निर्देशक इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म के अवाला शाहरुख खान और फराह खान एक साथ 'ओम शांति ओम' और 'हैप्पी न्यू ईयर' में भी काम कर चुके हैं। ये तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही हैं। हर बार फराह और शाहरुख खान की जोड़ी ने धमाका किया है।












Click it and Unblock the Notifications