'मन्नत' की बालकनी पर चढ़ शाहरुख खान ने किया ऐसा डांस, बंगले के बाहर खड़े फैंस भी लगे झूमने, वीडियो हुआ वायरल

Shah Rukh Khan Dance Video: शाहरुख खान अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए अचानक ही बाहर निकल आए और 'मन्नत' की बालकनी पर चढ़ गए। शाहरुख को देख फैंस चिल्लाने लगे और तस्वीरें क्लिक करने लगे।

shah rukh khan

Recommended Video

    Pathaan के हिट होने पर Shahrukh Khan ने 'Mannat' की बालकनी से फैंस को कहा शुक्रिया | वनइंडिया हिंदी

    Shah Rukh Khan Dance Video: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की बॉक्स ऑफिस कमाई देखकर हर कोई खुशी से झूम रहा है। फिल्म 'पठान' देखते हुए ही लोग थिएटर्स के अंदर ही नाचने लगे थे। हर तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है। कहीं नाच-गान हो रहा है तो कहीं जमकर पटाखे फोड़े जा रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' के जरिए ही शाहरुख खान ने करीब 4 साल बाद बतौर हीरो बड़े पर्दे पर वापसी की है और लोगों को ये कमबैक काफी पसंद आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'पठान' ने 4 दिनों में ही 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। लोग इस फिल्म को थिएटर्स में देख रहे हैं और शाहरुख खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस और दर्शकों से जो प्यार और रिस्पॉन्स किंग खान को मिल रहा है, उसे देखकर शाहरुख खान की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने बेहद स्पेशल अंदाज में सबको शुक्रिया अदा कहा है।

    'मन्नत' की बालकनी पर चढ़कर फैंस को कहा- थैंक यू

    'मन्नत' की बालकनी पर चढ़कर फैंस को कहा- थैंक यू

    फिल्म 'पठान' की सफलता के लिए शाहरुख खान का अभिवादन करने के लिए मुंबई स्थित उनके बंगले 'मन्नत' के नीचे फैंस की भारी भीड़ उमड़ी थी। शाहरुख खान उन्हें सरप्राइज देने के लिए अचानक ही बाहर निकल आए और 'मन्नत' की बालकनी पर चढ़ गए। शाहरुख को देख फैंस चिल्लाने लगे और तस्वीरें क्लिक करने लगे। कई लोगों ने तो वीडियोज भी बनाए। शाहरुख खान ने अपने किसी भी फैन को निराश नहीं किया और काफी देर तक 'मन्नत' की बालकनी पर खड़े रहे।

    फैंस के लिए बालकनी पर ही शाहरुख खान ने किया डांस

    शाहरुख खान ने फैंस के लिए बार-बार हाथ जोड़े और उनके बेशुमार प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा भी किया। शाहरुख सबके आगे सिर झुकाकर थैंक यू बोल रहे थे और सजदा भी कर रहे थे। सिर्फ इतना हीं शाहरुख खान ने फैंस को 'झूमे जो पठान' गाने के डांस स्टेप्स भी करके दिखाए। जैसे ही शाहरुख ने बालकनी पर डांस करना शुरू किया, फैंस चिल्लाने लग गए। शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

    शाहरुख ने कहा- शेर कभी इंटरव्यू नहीं देता

    आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' के रिलीज होने के बाद शाहरुख खान ने अपने फैंस के साथ ट्विटर पर Ask SRK सेशन भी रखा था। इसमें शाहरुख खान ने अपने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के तमाम सवालों के जवाब दिए थे। एक यूजर ने जब शाहरुख खान से पूछा कि उन्होंने 'पठान' को प्रमोट क्यों नहीं किया तो शाहरुख खान ने जवाब दिया था कि शेर इंटरव्यू नहीं करते तो इसलिए उन्होंने भी कोई इंटरव्यू नहीं दिया। वहीं जब एक यूजर ने 'पठान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रिएक्शन जानना चाहा तो शाहरुख खान बोले- भाई नंबर तो फोन के होते हैं। हम तो खुशी गिनते हैं।

    'पठान' ने 4 दिनों में कमाए 400 करोड़

    'पठान' ने 4 दिनों में कमाए 400 करोड़

    फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ये फिल्म गत 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी और अब 4 दिनों में इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 429 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। जानकारी के अनुसार फिल्म 'पठान' पहले दिन की कमाई में 'बाहुबली 2' और 'केजीएफ 2' को मात देकर सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।

    8000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है फिल्म

    8000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है फिल्म

    शाहरुख खान ने अपनी रोमांटिक छवि वाले किरदार से हटकर फिल्म पठान में भरपूर एक्शन सीन्स दिए हैं। ऐसे में सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड नजर आ रहे हैं। कई थिएटरों में तो ऑनलाइन टिकट्स उपलब्ध ही नहीं हो पा रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' को 100 से अधिक देशों में रिलीज किया गया है। ये फिल्म दुनियाभर में रिकॉर्ड 8,000 स्क्रीन पर दिखाई जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+