Shah Rukh Khan ने फैंस से मिलने के लिए पहले किया होटल बुक, फिर पूरी की फैंस की ये इच्छा

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपने फैंस के लिए हमेशा वक्त निकालते हैं। इस बार भी उन्होंने चेन्नई में अपने फैंस से खास मुलाकात की।

Shah Rukh Khan बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। वह कभी भी अपने फैंस की इच्छा पूरी करने से पीछे नहीं हटते। सुपरस्टार फैंस से मुलाकात करने के लिए अपने कीमती वक्त हमेशा निकालते हैं। कुछ ऐसा ही शाहरुख खान ने चेन्नई में अपने चहीते फैंस के लिए किया। जी हां किंग खान ने ना ही सिर्फ वक्त निकाला बल्कि उनसे मुलाकात करन के लिए एक फाइव स्टार होटल भी बुक किया।

चेन्नई में शाहरुख खान ने की फैंस से मुलाकात

चेन्नई में शाहरुख खान ने की फैंस से मुलाकात

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। किंग खान की झलक पाने के लिए ना जाने कितने फैंस बेताब रहते हैं। ऐसे में किंग खान ने अपने चाहने वाले फैंस की इच्छा पूरी की और उनसे मुलाकात करने के लिए फाइव स्टार होटल के कमरों को खुद बुक करवाया है। ऐसा करके किंग खान ने अपने फैंस का दिल जीत लिया।

फैन ने किया शाहरुख की मैनेजर को कॉल

दरअसल, शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए एक्टर इन दिनों चेन्नई गए हैं। शाहरुख खान के फैंस उनसे मिलने के लिए काफी बेताब थे। ऐसे में किंग खान का एक जबरा फैन है, जिसका नाम सुधीर कोठारी है उन्होंने किंग खान से मिलने के लिए उनकी मैनेजर पूजा डडलानी और करुणा बड़वाल से संपर्क किया।

फैंस के लिए बुक किया फाइव-स्टार होटल

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, सुधीर कोठरी को कुछ दिन बाद एक कॉल आया और उन्हें जानकारी दी गई कि शाहरुख खान उनसे मिलने के लिए तैयार हैं। जिसके बाद शाहरुख से मिलने के लिए सुधीर और उनका 20 लोगों का ग्रुप होटल पहुंच गया। लेकिन शाहरुख खान की दरियादिली देख फैंस और भी ज्यादा उनसे इंप्रेस हो गए। जी हां अपने फैंस से मुलाकात करने के लिए शाहरुख खान ने पांच सितारा होटल में कमरे बुक कराए। साथ ही उनके खाने-पीने का पूरा बंदोबस्त किया।

शाहरुख खान ने फैंस के साथ ली सेल्फी

शाहरुख खान ने फैंस के साथ ली सेल्फी

इसके बाद शाहरुख खान ने अपना कीमती वक्त निकालकर हर एक फैन से मुलाकात की साथ ही उनसे साथ सेल्फी भी ली। सोशल मीडिया पर एक्टर के फैन क्लब ने ये तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे एक्टर ने बड़े शांत तरीके से फैंस से मुलाकात की। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर फिलहाल तेजी से वायरल हो रही हैं।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

बात करें शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की तो, लगभग 5 साल बाद एक्टर साल 2023 में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। जी हां शाहरुख की अगली फिल्म जवान अगले साल जून 2023 में रिलीज होगी। इससे पहले साल की शुरूआत जनवरी में एक्टर की फिल्म पठान रिलीज होगी। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+