शाहरुख खान ने आधी रात को अपने फैंस के लिए मन्नत की छत पर किया ये काम, बेटे अबराम की भी खुली रह गईं आंखें

1 नवंबर की शाम से ही लोग रात के 12 बजने का इंतजार कर रहे थे ताकि उन्हें अपने किंग खान की एक झलक मिल जाए। रात के 12 बजते ही शाहरुख खान अपने बर्थडे पर 'मन्नत' की छत पर आए और अपने सभी फैंस को हाथ हिलाकर धन्यवाद दिया।

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के रोमांस किंग यानी शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए लोग घंटों उनके घर मन्नत के बार खड़े रहते हैं लेकिन अगर ये मौका उनके जन्मदिन का हो तो फिर क्या कहने। आपको बता दें कि शाहरुख की जबरदस्त फैन पॉलोइंग है। उनके फैंस उनके जन्मदिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज शाहरुख खान का 57वां जन्मदिन है। ऐसे में 2 नवंबर की रात को शाहरुख खान के सैकड़ों फैंस का हुजूम मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद उनके बंगले 'मन्नत' के बाहर पहुंचा था। फैंस लंबे समय से उनके जन्मदिन की तैयारियां कर रहे थे। 1 नवंबर की शाम से ही लोग रात के 12 बजने का इंतजार कर रहे थे ताकि उन्हें अपने 'किंग' की एक झलक मिल जाए। ऐसे में रात के 12 बजते ही शाहरुख खान अपने बर्थडे पर 'मन्नत' की छत पर आए और अपने सभी फैंस को हाथ हिलाकर धन्यवाद दिया।

Recommended Video

    Shahrukh Khan के Birthday पर Mannat के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम | वनइंडिया हिंदी *Entertainment
    रात के 12 बजे शाहरुख खान की दिखाई दी झलक

    रात के 12 बजे शाहरुख खान की दिखाई दी झलक

    आपको बता दें कि शाहरुख खान न सिर्फ अपने बर्थडे के दिन बल्कि ईद, दिवाली और कई खास मौकों पर मन्नत की छत पर आकर अपने फैंस को हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस देकर धन्यवाद कहते हैं। हालांकि अपने बर्थडे जैसे खास मौके पर तो शाहरुख खान अपने किसी भी फैन को निराश नहीं करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन पर अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं किया। 2 नवंबर की रात को जैसे ही घड़ी में 12 बजे, शाहरुख अपने बंगले मन्नत की छत पर आए और फैंस की तरफ हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन किया।

    बेटे अबराम के साथ फैंस का किया अभिवादन

    बेटे अबराम के साथ फैंस का किया अभिवादन

    शाहरुख खान अपने साथ अपने छोटे बेटे अबराम को भी लेकर छत पर आए थे। अबराम मन्नत के बाहर इतनी भीड़ को देखकर हैरान हो रहे थे। शाहरुख खान का अपने फैंस को अभिवादन करने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान एक नजर अपने बेटे अबराम को देख रहे हैं और फिर फैंस को। इसके बाद उन्होंने अबराम को ग्रिल पर खड़ा करके पकड़ लिया। शाहरुख ने अबराम से कुछ कहा जिसके बाद अबराम भी पापा शाहरुख खान के फैंस को हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करने लगे।

    सिर झुकाकर किया फैंस का सजदा

    सिर झुकाकर किया फैंस का सजदा

    शाहरुख खान और अबराम को मन्नत की छत पर देखकर पूरा माहौल सीटियों और किंग खान के नाम से गूंज उठा। कोई 'लव यू शाहरुख' चिल्ला रहा था तो कोई उनकी एक फोटो लेने के लिए उछल रहा था। शाहरुख ने भी अपने किसी भी फैन को निराश नहीं किया। शाहरुख खान कभी फैंस को थंब्स अप दिखाते तो कभी अपना सिग्नेचर पोज भी करके दिखाया। शाहरुख खान फैंस को फ्लाइंग किस दे रहे थे और फैंस उतने ही उत्साहित हो रहे थे। शाहरुख खान ने सिर झुकाकर फैंस का सजदा किया।

    रात भर बजे ढोल और मनाया गया जश्न

    रात भर बजे ढोल और मनाया गया जश्न

    आपको बता दें कि देश-विदेश से ढेरों फैंस शाहरुख खान के बर्थडे के बैनर और पोस्टर लिए मन्नत के बाहर खड़े थे। 1 नवंबर की शाम से ही उनके बंगले के बाहर ढोल-नगाड़े बज रहे थे और फैंस जमकर जश्न मना रहे थे। शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। बच्चों से लेकर युवा, लड़कियों से लेकर महिलाएं तक मन्नत के बाहर शाहरुख खान को एक झलक देखने के इंतजार में खड़ी थीं।

    दिल्ली के रहने वाले हैं शाहरुख खान

    दिल्ली के रहने वाले हैं शाहरुख खान

    बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की एक्टिंग के आज भी लोग दीवाने हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मुंबई में मौजूद उनके घर मन्नत के आगे घंटों खड़े रहते हैं। लोग उनकी फिल्म का बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह, किंग ऑफ बॉलीवुड, किंग खान और किंग ऑफ रोमांस के नाम से भी जाना जाता है। आज शाहरुख खान का जन्मदिन है। दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान आज 57 साल के हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+