आखिर किसने बनाया Shah Rukh Khan को बॉलीवुड का 'बादशाह'? एक्टर को बदलना पड़ा था अपना असली नाम
शाहरुख खान का आज यानी 2 नवंबर को 57वां जन्मदिन है। चलिए आज आपको बताते हैं किंग खान से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।
Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान का आज यानी 2 नवंबर को 57वां जन्मदिन है। वह एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने बल पर पहचान बनाई है। उन्हें प्यार से सभी लोग, 'किंग खान', 'बॉलीवुड के बादशाह' यहां तक 'रोमांग किंग' भी कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, शाहरुख खान का एक्टर का बनने का सपना कभी था ही नहीं। चलिए आज हम आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
Recommended Video

शाहरुख खान का क्या है असली नाम?
शाहरुख खान का असली नाम अब्दुल रहमान है। लेकिन उन्होंने फिल्मों में आने से पहले अपना नाम बदलकर शाहरुख खान रख लिया था। शाहरुख का सपना एक्टर बनने का कभी नहीं था। बल्कि वह आर्मी में जाना चाहते थे। लेकिन उनके बॉलीवुड में आने का फैसला उनकी मां का था। वह हमेशा से अपने बेटे को एक एक्टर बनते हुए देखना चाहती थीं। बस फिर क्या था शाहरुख खान ने फिर अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की।

खाली हाथ दिल्ली से मुंबई किस्मत आजमाने आए शाहरुख
अपनी मां की इस इच्छा को पूरी करने के लिए शाहरुख खान दिल्ली से मुंबई खाली हाथ अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे। लेकिन उनके लिए एक्टर बनने का ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। फिल्म इंडस्ट्री में किंग खान बनने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। एक्टर को शुरूआती दिनों कोई काम नहीं मिला। उस वक्त शाहरुख खान की सबसे ज्यादा मदद जिसने की वो थे सलमान खान और उनके घरवाले।

ऐसे बने बॉलीवुड के बादशाह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ने इस बात का खुलासा खुद सलमान खान के गेम शो 'दस का दम' में किया था। उन्होंने कहा था कि, वो आज जो भी हैं, सलमान के परिवार की वजह से ही हैं। शाहरुख ने ये भी कहा था कि, उन्हें जो भी आज लोकप्रियता मिली है उसका क्रेडिट सिर्फ और सिर्फ सलीम खान को जाता है। आज उन्हीं की वजह से ये दौलत और शोहरत मुझे मिल पाई है।

सलमान खान के शो में किया था खुलासा
शाहरुख खान ने ये भी कहा था कि, 'जब मैं पहली बार दिल्ली से मुंबई आया था तब मैं एक स्ट्रग्लिंग एक्टर था। उस वक्त मैंने सलमान के घर पर ही खाना खाया था। मेरा सलीम खान जी ने उस बुरे वक्त में बहुत साथ दिया था। आज उन्हीं की वजह से मैं शाहरुख खान बन पाया हूं''। बता दें कि शाहरुख खान और सलमान खान काफी गहरे दोस्त हैं।

शाहरुख खान की बड़ी फिल्में
शाहरुख खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में की हैं। जिसे आज भी फैंस पसंद करते हैं। इस लिस्ट में फिल्म 'दीवाना', 'बाजीगर', 'डर', 'कभी हां कभी ना', 'करन अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'परदेस', 'दिल तो पागल है', 'दिल से', 'कुछ कुछ होता है', 'मोहब्बतें', 'देवदास', 'कल हो न हो', 'मैं हूं ना', 'वीर जारा', जैसी फिल्में शामिल हैं। अब जल्द ही एक्टर की अगली फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। एक्टर 5 साल बाद इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। ऐेसे में फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications