September 2024 OTT Release: सितंबर 2024 में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में-वेब सीरीज, नोट कर लें डेट

September 2024 OTT Release: सितंबर 2024 में मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। इस महीने थिएटर्स से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई दमदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होंगी। अगर आप भी इन फिल्मों और वेब सीरीज का घर बैठे मजा लेना चाहते हैं तो आइए आपको इनके बारे में पूरी डिटेल्स देते हैं।

सितंबर 2024 में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

'द परफेक्ट कपल'
'द परफेक्ट कपल' आगामी 5 सितंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये एक अमेरिकन मिस्ट्री ड्रामा सीरीज है। ये सीरीज एलिन हिल्डरब्रांड की 2018 में आई किताब की कहानी पर बेस्ड है।

September 2024 OTT Release

'रिबेल रिज'
'रिबेल रिज' आगामी 6 सितंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस वेब सीरीज में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक पुलिस ऑफिसर की लड़ाई को दिखाया गया है। ये एक अमेरिकन सीरीज है।

'एमिली इन पेरिस सीजन 4 पार्ट 2'
'एमिली इन पेरिस सीजन 4 पार्ट 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आगामी 12 सितंबर 2024 को रिलीज होगी। ये एक अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है जिसके पहले के सभी सीजन्स को खूब पसंद किया गया था।

'जट्ट एंड जूलियट 3'
पंजाबी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3' आगामी 19 सितंबर 2024 को पंजाबी ओटीटी प्लेटफॉर्म चौपाल पर रिलीज होगी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और सोनम बावेजा जैसे स्टार्स ने दमदार काम किया है। ये फिल्म थिएटर्स में सुपरहिट साबित हो चुकी है।

'थलावन'
ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर आगामी10 सितंबर2024 को साउथ की दमदार फिल्म 'थलावन' रिलीज होगी। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस मलयालम फिल्म को हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है।

'तनाव 2'
ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 'तनाव 2' वेब सीरीज आगामी 6 सितंबर 2024 से स्ट्रीम होगी। इसका पहला सीजन भी खूब पॉपुलर हुआ था और अब दूसरा सीजन लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। इसमें मानव विज, अरबाज खान और शशांक अरोड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

'सेक्टर 36'
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आगामी 13 सितंबर 2024 को विक्रांत मैसी और दीपक दोबरियाल की फिल्म 'सेक्टर 36' रिलीज हो रही है। इसमें दिल्ली के एक सीरियल किलर की कहानी को दिखाया जाएगा।

'कॉल मी बे'
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर वीर दास स्टारर वेब सीरीज कॉल मी बे आगामी 6 सितंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+