मनीषा यादव के यौन उत्पीड़न आरोप पर सीनू रामासामी ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'हम दोनों एक होटल में...'
Seema Yadav Allegations Against Seenu Ramasamy: सीनू रामासामी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे चर्चित डायरेक्टर हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। वह अक्सर अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस मनीषा यादव के यौन उत्पीड़न के आरोप की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं।
दरअसल, सीनू रामासामी ने साल 2013 में इदाम पोरुल येवल नामक एक फिल्म की घोषणा की थी। इसे सीनू रामासामी ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में नंदिता श्वेता के रोल के लिए पहले मनीषा यादव को चुना गया था। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और बीच में ही ये फिल्म छोड़ दी। अब 10 बाद यह मुद्दा फिर से गर्मा गया है।

लंबे समय बाद एक्ट्रेस के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए सीनू रामासामी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'अगर यह सच होता तो अभिनेत्री फिल्म ओरु कुप्पई कथई के ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान उन्हें धन्यवाद क्यों देतीं? उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मिलकर काम करने का भी संकेत दिया'। सीनू रामासामी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह भी साफ किया कि 'इदाम पोरुल येवल' की शूटिंग के दौरान मनीषा और वह अलग-अलग होटलों में ठहरे थे।
सीनू रामासामी ने आगे कहा कि, मनीषा यादव एक गांव के किरदार के लिए बिल्कुल भी कहीं से पिट नहीं बैठती इसलिए उनको उसी फिल्म में विष्णु विशाल के साथ काम करने को कहा गया। लेकिन इसके बावजूद मनीषा चाहती थीं कि विजय सेतुपति के साथ उनकी जोड़ी बनाई जाए इसीलिए उन्हें फिल्म से हटा दिया गया। हालांकि मनीषा यादव ने सीनू रामासामी की बातों को झूठा ठहराया और कहा कि, वह आज भी उन शब्दों पर टिकी हैं जो आज से 10 साल पहले कहे थे।
मनीषा ने डायरेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा, "जिस तरह से उन्होंने 'इदाम पोरुल येवल' में व्यवहार किया वह बहुत ही बुरा था। उन्होंने कई बार गलत इरादों से मेरे करीब आने की कोशिश की लेकिन मैंने उनकी फटकार लगाई और इस तरह की हरकत करने से साफ मना कर दिया। यही वजह है कि उन्होंने मुझे फिल्म से हटा दिया। उन्होंने झूठी बातें फैलाईं।"












Click it and Unblock the Notifications