4 साल के बच्चे ने 'आज की रात' पर किया ऐसा डांस, ठुमके देख तमन्ना भाटिया की खुली रह जाएंगी आंखें
Sayansh Gite: साल 2024 की सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म 'स्त्री 2' के जबरदस्त गाने 'आज की रात' ने लोगों का दिल जीत लिया था। इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने शानदार डांस किया है। लोगों को ये गाना और तमन्ना का डांस खूब पसंद आया है।
बच्चे के डांस ने इंटरनेट पर लगा दी आग
'आज की रात' गाने पर साल 2024 में खूब वीडियो रील्स बनाए गए हैं। ये गाना सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ है। अब इस गाने पर महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले 4 साल के छोटे बच्चे ने जबरदस्त डांस किया है। इस छोटे बच्चे के डांस ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

'आज की रात' गाने पर लगाए दमदार ठुमके
पुणे के रहने वाले 4 साल के सायांश गीते ने 'आज की रात' गाने पर दमदार ठुमके लगाए हैं। लोगों की मानें तो इतनी सी उम्र में इस तरह का जबर डांस देखकर खुद तमन्ना भाटिया भी शॉक्ड हो जाएंगी। सायांश गीते ने 'आज की रात' गाने पर पुणे के एक रेस्तरां में जबर डांस किया है।
रेस्तरां के टेबल पर चढ़कर किया ऐसा डांस
वायरल वीडियो में सायांश गीते अपने पैरेंट्स के साथ पुणे के रेस्तरां में नजर आते हैं। वह रेस्तरां के टेबल पर चढ़कर तमन्ना भाटिया के गाने आज की रात पर जमकर डांस करते हैं और खूब ठुमके लगाते हैं। वह तमन्ना भाटिया की तरह की स्टेप्स करते भी नजर आते हैं।
4 साल के बच्चे ने डांस कर मचाई धूम
4 साल के उस बच्चे का डांस देखकर रेस्तरां के कर्मियों सहित वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसे में सभी लोग अपने मोबाइल में सायांश का डांस रिकॉर्ड करने लगते हैं। सायांश भी सबकुछ भूलकर जबर डांस करते हैं। वहां मौजूद लोग उस बच्चे का डांस देखकर खूब तालियां और सीटियां बजाते हैं।
कौन हैं सायांश गीते जिनका वीडियो हुआ वायरल
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि 4 साल के सायांश गीते पुणे के रहने वाले एक डिजीटल क्रिएटर हैं। हालांकि उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनके पैरेंट्स ही हैंडल करते हैं। सायांश इससे पहले भी कई गानों पर जबर डांस कर चुके हैं। इंस्टाग्राम पर वह 'बेबी सायंश' के नाम से पॉपुलर हैं और उनके करीब 9 हजार फॉलोअर्स हैं।












Click it and Unblock the Notifications