Satish Kaushik RIP: 'कुछ रिश्ते टेप के Pause बटन की तरह होते हैं', सतीश के लिए अनुपम ने क्यों कही ये बात?

Satish Kaushik Passed Away: कपिल शर्मा के शो में अनुपम खेर ने सतीश कौशिक को लेकर काफी दिलचस्प बातें कही थीं, उन्होंने एक्टर को बेहतरीन कलाकार और बहुत अच्छा इंसान कहा था।

 Satish Kaushik RIP

Satish Kaushik and Anupam Kher: आज पूरा बॉलीवुड दुखी और सदमे में है, वजह है बहुमुखी प्रतिभा के धनी और हरदिल अजीज एक्टर-डायरेक्टर, राईटर सतीश कौशिक का अकस्मात निधन। पब्लिक के बीच हमेशा हंसता-मुस्कुराता रहने वाला इंसान एक झटके में दुनिया से यूं विदाई ले लेगा, ये किसी ने भी सपने में भी नहीं सोचा था। सतीश कौशिक बतौर कलाकार कितने उम्दा थे ये बात तो किसी से छिपी नहीं है लेकिन असल जिंदगी में यारों के यार के थे, ये कहना हमारा नहीं बल्कि उनके जिगरी और अजीज मित्र अनुपम खेर का है, जो कि अक्सर अपने दोस्त सतीश कौशिक की तारीफ सार्वजनिक मंच पर करते थे।

दिल छू लेने वाली बातें

दिल छू लेने वाली बातें

अपने जीवन का अहम हिस्सा सतीश कौशिक को मानने वाले अनुपम खेर कुछ दिनों पहले अपनी एक किताब के प्रमोशन के सिलसिले में सोनी टीवी के मशहूर 'कपिल शर्मा शो में सतीश कौशिक के साथ मेहमान बनकर आए थे और उस शो में उन्होंने सतीश कौशिक को लेकर जो बातें कही थीं, वो सच में दिल छू लेने वाली थीं।

वो इंसान दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति

उनकी बातों को सुनने के बाद हर किसी के दिल में केवल एक ही ख्याल आता था कि जिंदगी में अगर किसी के पास सतीश कौशिक जैसा मित्र है तो वो इंसान दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति है।

अनुपम खेर ने कौशिक को कहा जिगरी दोस्त

अनुपम खेर ने कौशिक को कहा जिगरी दोस्त

दरअसल कार्यक्रम की शुरुआत में अनुपम खेर को कपिल शर्मा आमंत्रित करते हैं लेकिन जब सतीश कौशिक को बुलाने की बात होती है तो कपिल उनसे कहते हैं कि आप उन्हें खुद ही आमंत्रित कीजिए क्योंकि जितनी अच्छी तरह से आप उन्हें जानते हैं उतनी अच्छी तरह से कोई नहीं जानता।

ये आदमी दिल का हीरा है...

ये आदमी दिल का हीरा है...

जिस पर अनुपम खेर ने कहा कि कपिल मैं कैसे उसके बारे में कुछ कहूं, मैं उसे पैंतालिस साल से जानता हूं, जब साल 1975 में नेशनल ड्रामा स्कूल में आए थे, तो ये डे स्कॉलर था और मैं हास्टलर था। मैंने इससे सबसे ज्यादा उधार लिया हुआ है, इसके भाभी के घर पर मैंने सबसे ज्यादा पराठे खाए हैं, दोस्ती में हमने बहुत सारे झगड़े किए हैं और ये आदमी दिल का हीरा है,शक्ल का भी हीरा है और कुछ रिश्ते टेपरिकॉर्डर के Pause बटन की तरह होते हैं, ये वहीं से शुरू हो जाते हैं, जहां से आपने उन्हें छोड़ा होता है, तो दोस्तों आप स्वागत कीजिए मोस्ट टैलेंटड और जनरस मैन सतीश कौशिक।'

45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम!!

45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम!!

अनुपम खेर की ये लाइनें ये बताने के लिए काफी हैं कि सतीश कौशिक उनके लिए क्या मायने रखते थे, अब इसे किस्मत का क्रूर रवैया कहिए या कुछ और कि आज सतीश कौशिक के निधन की खबर दुनियावालों को अनुपम खेर ने ही दी ।

मैंने सपने मे भी नहीं सोचा था...

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'जानता हूं मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है. लेकिन यह बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, मैंने सपने मे भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम!! आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश! ओम् शांति।'

'वो अविश्वसनीय, शानदार अभिनेता थे'

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए अनुपम खेर ने भावुक होते हुए कहा कि 'वह एक अविश्वसनीय, शानदार अभिनेता थे। हम दोनों निम्न वर्गीय परिवारों से रहे और कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे, इस नुकसान से उबरना मेरे लिए मुश्किल होगा, वो मेरा दोस्त ही नहीं मेरा सुख-दुख का साथी था। वो मेरा सहारा था, जो कि आज चला गया। वो सच में यारों का यार था।'

Recommended Video

    Satish Kaushik Passes Away: अपने पीछे कितनी संपत्ती छोड़ गए Actor Satish Kaushik | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+