'पप्पू पेजर' और 'मेरा नाम है कैलेंडर' से हमेशा याद किए जाएंगे कॉमेडी किंग सतीश कौशिक

अपनी बेहतरीन कॉमेडी के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले सतीश कौशिक को भुला पाना आसान नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे पप्पू पेजर

Satish kuashik

Satish Kaushik: दिग्गज फिल्म अभिनेता, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर सतीश कौशिक का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सतीश कौशिक के निधन की खबर उनके करीबी मित्र अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी। सतीश कौशिक ने कई फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाया और लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाई। फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर के किरदार ने उन्हें बॉलीवुड में अलग पहचान दी, इसके बाद पप्पू पेजर जैसे किरदारों से उन्होंने लोगों के बीच अपनी अलग छाप छोड़ी। सतीश कौशिक को अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता था, यही वजह है कि उन्होंने राम लखन, साजन चले ससुराल फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉमेडियन का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला।

एनएसडी से की पढ़ाई

एनएसडी से की पढ़ाई

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से अपनी स्नातक की पढ़ाई 1972 में पूरी की। इसके बाद वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पहुंचे और यहां से अभिनय की शिक्षा ली। इसके बाद वह वह फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया भी पहुंचे। करियर की शुरुआत में ही जिस तरह से मिस्टर इंडिया फिल्म में सतीश कौशिक को कैलेंडर का किरदार मिला, उसने उन्हें काफी लोकप्रियता दी। कैलेंडर के किरदार इतना लोकप्रिय था कि फिल्म में उनके नाम पर एक गाना भी था, मेरा नाम है कैलेंडर।

अपने किरदारों से लोगों को हंसाया

अपने किरदारों से लोगों को हंसाया

फिल्म मिस्टर इंडिया, दीवाना मस्ताना, राम लखन, साजन चले ससुराल जैसी फिल्म में अपने बेहतरीन किरदार के लिए सतीश कौशिक को हमेशा याद किया जाएगा। इसके अलावा कुंदन शाह की कॉमेडी फिल्म जाने भी दो यारो के डॉयलॉग भी सतीश कौशिक ने लिखे थे, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। 2009 में फिल्म तेरे संग में सतीश कौशिक नजर आए थे। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

बतौर डायरेक्टर

बतौर डायरेक्टर

बतौर डायरेक्टर सतीश कौशिक की बात करें तो उनकी पहली फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा थी। इसके बाद 1995 में बतौर डायरेक्टर उनकी दूसरी फिल्म प्रेम थी। हालांकि उनकी इन फिल्मों ने कुछ खास नहीं किया, लेकिन 1999 में सतीश कौशिक की पहली हिट फिल्म हम आपके दिल में रहते हैं आई। फिल्म में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय मुख्य किरदार में थीं। फिल्म को काफी लोकप्रियता मिली थी और इस फिल्म से सतीश कौशिक बतौर डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हुए।

 टीवी पर भी चर्चित चेहरा

टीवी पर भी चर्चित चेहरा

इसके साथ ही सतीश कौशिक ने टीवी शो को भी होस्ट किया। उन्होंने टीवी शो फिलिप्स टॉप टेन को ना सिर्फ लिखा बल्कि इसके वह सह एंकर भी थे। इसके लिए उन्हें स्क्रीन वीडियोकॉन अवॉर्ड भी मिला था। 2005 में सतीश कौशिक ने अर्जुन रामपाल, अमीषा पटेल और जायद खान के साथ फिल्म वादा किया। 2007 में वह अनुपम खेर के साथ उन्होंने करोल बाग प्रोडक्शन की शुरुआत की। इस बैनर तले पहली फिल्म तेरे संग थी, जिसे सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया था।

व्यक्तिगत जीवन

व्यक्तिगत जीवन

सतीश कौशिक के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो 1985 में उनका विवाह हुआ था। उनका एक बेटा शानू कौशिक था जिसका महज 2 साल की उम्र में ही निधन हो गया था। 2012 में सतीश कौशिक की बेटी वंशिका का सरोगेट मदर के जरिए जन्म हुआ था। सतीश कौशिक चंडीगढ़ फिल्म सिटी प्रोजेक्ट में पार्टनर थे, जोकि रियल स्टेट कंपनी थी। उन्होंने सिंगापुर में 30 एकड़ जमीन बहुत ही कम कीमत पर खरीदी थी हालांकि कंपनी ने इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+