Satish Kaushik Death: 7 मार्च को मुंबई में खेली होली, 8 मार्च को दिल्ली में निधन, आखिर एक्टर को हुआ क्या?
Satish Kaushik Death Reason: हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और टैलेंटड निर्माता- निर्देशक सतीश कौशिक को अचानक क्या हुआ, जिसकी वजह से उन्होंने दुनिया से विदाई ले ली।

Satish Kaushik Death Reason: 'जिंदगी तो बेवफा है एक दिन ठुकराएगी, मौत महबूबा है अपने साथ लेकर जाएगी', फिल्म मुक्कदर के सिंकदर के हिट गीत की इन लाइनों को पूरी तरह से चरितार्थ कर दिया दिग्गज एक्टर सतीश कौशिक ने, जो इस तरह से अपनी मौत को गले लगाएंगे किसी ने नहीं सोचा था। मालूम हो कि सतीश कौशिक का कल देर रात निधन हो गया, जिसे सुनकर हर कोई सदमे में हैं। कौशिक की मौत का यकीन कर पाना इसलिए भी काफी मुश्किल है क्योंकि अभी दो दिन पहले यानी कि 7 मार्च को सतीश कौशिक ने मशहूर शायर-गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के घर होली पार्टी में जमकर धमाल मचाया था।

काफी बेचैनी अनुभव कर रहे थे...
फिल्मी सितारों संग मस्ती की तस्वीरें उन्होंने खुद ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की थीं। 7 मार्च को मुंबई में जमकर होली खेलने के बाद सतीश कौशिक 8 मार्च को दिल्ली अपने घर वालों के साथ होली मनाने आए थे।
उन्हे अनईजीनेस की समस्या हुई...
जहां उन्होंने दिन में अपने परिवार संग होली खेली भी लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कल दोपहर बाद उन्हे अनईजीनेस की समस्या हुई, वो काफी बेचैनी अनुभव कर रहे थे। जिस वक्त उन्हें सीने में दर्द हुआ था, वो कार में थे और उन्होंने ही ड्राईवर से अस्पताल ले जाने को कहा था।

दिल्ली के Fortis अस्पताल लाया गया लेकिन ...
उनकी बिगड़ हालत को देखकर उन्हें घरवाले तुरंत दिल्ली के Fortis हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश तो की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए और कौशिक जिंदगी और मौत की जंग में मौत से हार गए, फौरी तौर पर कहा जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ था लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य की ओर से इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है।

पार्थिव शरीर को दिल्ली से मुंबई लाया जाएगा
फिलहाल अस्पताल वालों ने सतीश कौशिक के निधन के बाद उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल भेज दिया है, पोस्टमॉर्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली से मुंबई लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार मायानगरी में ही होगा।

11 साल की बच्ची वंशिका
रिपोर्ट की माने तो कौशिक का पार्थिव शरीर तीन बजे तक मुंबई पहुंचेगा। सतीश कौशिक अपने पीछे अपनी पत्नी और 11 साल की बच्ची वंशिका को छोड़ गए हैं।
कौशिक की मौत से हर कोई सदमे में
उनके निधन की खबर उनके अजीज दोस्त अनुपम खेर ने ही सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी। कौशिक की मौत से हर कोई सदमे में है। आम से लेकर खास तक ने उनके अकस्मात निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। लोगों को अब भी उनके निधन की खबर यकीन नहीं हो रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications