Sarfira OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हो रही है अक्षय कुमार की 'सरफिरा', जानें कब और कहां देखें

Sarfira OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्में पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हो रही हैं। अक्षय कुमार की फिल्मों का इन दिनों काफी बुरा हाल है। लंबे समय से उनकी फिल्में कोई कमाल नहीं दिखा पा रही हैं।

अक्षय कुमार की 'सरफिरा' ओटीटी पर होगी रिलीज
अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' कुछ समय पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ राधिका मदान भी नजर आईं थीं। अक्षय कुमार की ये फिल्म साल 2020 में आई तमिल फिल्म सोरारऊ पोटरू की रीमेक है।

sarfira

अक्षय कुमार की 'सरफिरा' हुई थी फ्लॉप
एक तरफ जहां तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी, वहीं अक्षय कुमार की हिंदी फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन अब ये ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

कब और कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म आगामी 11 अक्टूबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। ऐसे में अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए थे तो अब घर बैठकर ही इसका मजा ले सकते हैं।

अक्षय कुमार का वीडियो हुआ वायरल
ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अक्षय कुमार के एक मैसेज के साथ इस बात की अनाउंसमेंट की है। वीडियो में अक्षय कुमार ने कहा है- आसमान के सपने देखने के लिए जमीन पर किसी की परमिशन नहीं लगती। कहानी है एक आम आदमी की जिसका सपना था हर आम आदमी के लिए प्लेन का सफर मुमकिन कराना।

अक्षय कुमार ने लिखी ऐसी बात
अक्षय कुमार आगे कहते हैं- दुनिया ने रोकने की बहुत कोशिश की, पंख फैलाने से उसे मना किया, उसे सरफिरा भी कहा पर वो नहीं रुका क्योंकि सरफिरा वो होता है जो दुनिया के बनाए हुए रूल्स को तोड़ता है और ऐसे ही एक सरफिरा की ट्रू स्टोरी आपके दिल को छूने आ रही है। फिल्म 'सरफिरा' में अक्षय कुमार और राधिका मदान के साथ परेश रावल, सीमा बिस्वास, आर सरत कुमार और सौरभ गोयल अहम किरदार निभाते नजर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+