शुभमन गिल को छोड़ सारा तेंदुलकर ने पकड़ा इस शख्स का हाथ, वीडियो देख फैंस बोले-' कौन है ये?'

Sara Tendulkar Dating: भारत के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनका नाम लगातार भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस पर दोनों ने अब तक चुप्पी साधी हुई। लेकिन अब सारा का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस कंफ्यूज हो गए हैं।

दरअसल, वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने सारा तेंदुलकर अहमदाबाद पहुंची थी। स्टेडियम से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि, वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड शुभमन गिल को सपोर्ट करने पहुंची हैं। लेकिन अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें सारा शुभमन गिल के साथ नहीं बल्कि उनके दोस्त खुशप्रीत सिंह के साथ नजर आईं।

Sara Tendulkar

जैसे ही सारा तेंदुलकर का ये वीडियो सामने आया तो लोगों ने कयास लगाना शुरू किया कि वह शुभमन नहीं बल्कि खुशप्रीत सिंह को डेट कर रही हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, सारा ने लगता है किसी और को चुन लिया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये दोनों एक दूसरे को पक्का डेट कर रहे हैं।'

आपको बता दें कि, फैंस का शक यकीन में तब बदला जब बॉलीवुड के सेलेब ओरी ने इस वीडियो को लाइक किया। इतना ही नहीं खुद शुभमन गिल ने भी इस वीडियो पर लाइक किया जिसके बाद फैंस ने कयास लगाना शुरू किया कि कुछ तो सारा और खुशप्रीत के बीच चल रहा है। हालांकि बाद में शुभमन गिल ने लाइक हटा दिया।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, खुशप्रीत सिंह शुभमन गिल के पुराने और खास दोस्त हैं। उन्होंने एक इवेंट के दौरान सारा की खुशप्रीत के साथ मुलाकात कराई थी। इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया। हालांकि दोनों के रिलेशनशिप का क्या सच है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल सारा ने इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+